Kota Factory season 3 OTT Release: जानना चाहते हैं कोटा फैक्ट्री सीजन 3 की रिलीज डेट, तो अभी सॉल्व करें ये कैलकुलेशन
Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Jun 2024 11:54 AM
Kota Factory 3
Kota Factory season 3 OTT Release: द वायरल फीवर की ओर निर्देशित और जितेंद्र कुमार स्टारर वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री सीजन 3 का हर कोई इंतजार कर रहा है. अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने एक धमाकेदार टीजर के साथ फाइनली बता ही दिया कि दर्शक इसे किस महीने में देख सकते हैं.
Kota Factory season 3 OTT Release: ऐसा लग रहा है कि साल 2023 जीतेंद्र कुमार का है. हाल ही में, उनकी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई. इसे दर्शकों से काफी प्यार मिला. सभी ने सीरीज को ब्लॉकबस्टर बताया. अब, फैंस और अधिक उत्साहित हैं, क्योंकि कोटा फैक्ट्री के तीसरे सीजन की अनाउंसमेंट हो गई है. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने कोटा फैक्ट्री 3 की घोषणा करते हुए एक धमाकेदार टीजर रिलीज किया, जिसमें बताया गया है कि अपकमिंग वेब सीरीज कब रिलीज होगी.
कोटा फैक्ट्री सीजन 3 की अनाउंसमेंट ने फैंस को किया एक्साइटेड
पंचायत 3 की तरह, कोटा फैक्ट्री 3 के मेकर्स भी रिलीज की तारीख के बारे में फैंस को बड़ा हिंट दिया है, जिससे सभी के दिलों में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है. शेयर किए गए वीडियो में जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया रिलीज डेट पूछने वाले कमेंट्स के बारे में बात कर रहे हैं. वह मजाक में कहते हैं कि कमेंट सेक्शन में पूरी उपस्थिति होती है, लेकिन लोग उनकी तस्वीरों पर ज्यादा कमेंट नहीं करते हैं. उनका कहना है कि कोटा फैक्ट्री 3 जल्द आ रहा है और जून में ये रिलीज होगी. वह कहते हैं कि फैंस को कोटा फैक्ट्री 3 की रिलीज की तारीख के बारे में पता चल सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें बोर्ड पर दिए गए मैथमेटिक्स सवाल को हल करना होगा.
कोटा फैक्ट्री के बारे में
कोटा फैक्ट्री सौरभ खन्ना की ओर से निर्मित और राघव सुब्बू द्वारा निर्देशित है. कहानी वैभव नाम के एक लड़के से शुरू हुई, जो जेईई और एनईईटी की पढ़ाई के लिए कोटा आता है. जीतू भैया की भूमिका जीतेन्द्र कुमार ने निभाई है. वह एक इंस्टीट्यूट में फिजिक्स लेक्चरर हैं. वह वैभव के लिए मार्गदर्शक बन जाते हैं और हर कदम पर उसकी मदद करते हैं. कोटा फैक्ट्री का दूसरा सीजन जेईई परीक्षा के नतीजों के साथ समाप्त हुआ और हर तरफ जश्न मनाया गया. हालांकि, क्या वैभव ने परीक्षा पास कर ली? ये कोटा सीजन 3 में ही देखने को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










