Panchayat 3 के अगर हैं फैन, तो इन वेब सीरीज को भी OTT पर जरूर देखें… हंसी के साथ मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन

Panchayat 3

Panchayat 3: पंचायत सीजन 3, 28 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. अगर आपको ये वेब सीरीज काफी पसंद है, तो आज हम आपको इससे मिलती-जुलती कुछ सीरीज के नाम बताएंगे, जिसे आप ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

Panchayat 3: पंचायत ओटीटी की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज में से एक है, सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, संविका, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार लीड रोल में नजर आ रहे हैं.

Panchayat 3
Panchayat 3

28 मई को पंचायत सीजन 3 ने दस्तक दी. पॉपुलर वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. अगर आपको ये सीरीज पसंद आई है, तो इससे ही मिलती-जुलती कुछ धमाकेदार वेब सीरीज के नाम हम बताएंगे, जिसे आप ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read- OTT पर मौजूद 5 सबसे महंगी वेब सीरीज, बनाने में लगे बड़े फिल्मों से भी ज्यादा पैसे, अभी लिस्ट देखकर करें एंजॉय

aspirants
Aspirants

एस्पिरेंट्स
द वायरल फीवर की ओर से निर्मित और अरुणाभ कुमार और श्रेयांश पांडे द्वारा निर्मित, वेब सीरीज दीपेश सुमित्रा जगदीश की ओर से लिखी गई है. कहानी तीन दोस्तों, अभिलाष, गुरी और एसके की है, जो दिल्ली के राजिंदर नगर में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

the trpiling
The trpiling

ट्रिपलिंग
द वायरल फीवर की ओर से निर्मित, वेब सीरीज इमोशन्स और कॉमेडी से भरी हुई है. ये तीन भाई-बहनों की जर्नी को बड़े ही बखूबी तरीके से दिखाती है. इसे आप जी5 पर एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read- इन वेब सीरीज को सबसे ज्यादा OTT पर किया गया सर्च, लिस्ट में पंचायत-फर्जी, वीकेंड पर जरूर करें एंजॉय

kota factory
Kota factory

कोटा फैक्ट्री
सौरभ खन्ना की ओर से निर्मित और राघव सुब्बू द्वारा निर्देशित वेब सीरीज कोटा, राजस्थान में 16 वर्षीय वैभव (मयूर मोरे) के जीवन को दर्शाता है, जो आईआईटी-जेईई परीक्षा पास करने के लिए काफी स्ट्रगल करता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

ये मेरी फैमिली
कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज 1990 के दशक के अंत में जयपुर, राजस्थान में रहने वाले 12 वर्षीय हर्षु गुप्ता और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Also Read- Panchayat 3 OTT Release Date: इस ओटीटी पर दस्तक देगी जितेंद्र कुमार की पंचायत 3, नोट कर लें डेट-टाइम

Taj mahal 1989

ताज महल 1989
पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा की ओर से कॉमेडी-ड्रामा रोमांस सीरीज में नीरज काबी, गीतांजलि कुलकर्णी, शीबा चड्ढा और दानिश हुसैन हैं, यह शो 1989 में लखनऊ में सेट है. यह प्यार पर विभिन्न कैरेक्टर के दृष्टिकोण को उजागर करता है. इसे जी5 पर एंजॉय किया जा सकता है.

GULLAK
Gullak

गुल्लक
श्रेयांश पांडे द्वारा निर्मित, वेब सीरीज संतोष और शांति मिश्रा और उनके बेटों आनंद ‘अन्नू’ मिश्रा और अमन मिश्रा सहित मिश्रा परिवार पर केंद्रित है. इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

Also Read- OTT Release: पंचायत 3 के बाद इन सीरीज और फिल्मों को देखने का बना लें प्लान, इस हफ्ते हो रही रिलीज, खूब मिलेगा एंटरटेनमेंट

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola