Koffee With Karan 7: शाहरुख खान में है ये बुरी आदतें? गौरी खान ने शो पर किया खुलासा
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Sep 2022 12:06 PM
पॉपुलर कॉफी विद करण 7 के लेटेस्ट एपिसोड में गौरी खान अपनी दोस्तों महीप कपूर औऱ भावना पांडे के साथ नजर आई. इस दौरान गौरी ने शाहरुख और अपने बच्चों को लेकर कई खुलासे किए. गौरी ने बताया वो किंग खान की किन आदतों को वो अपने बच्चों में नहीं चाहती.
Koffee With Karan 7: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 7 में नजर आई. इस दौरान गौरी ने पिछले साल अपने बेटे आर्यन खान के ड्रग क्रूज केस में गिरफ्तारी पर बात की. ऐसे कई पर्सनल सवालों का गौरी ने बेबाकी से जवाब दिया. उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि वो कुछ आदतें ऐसी है जो वो अपने बच्चों में नहीं चाहती.
गौरी खान ने कॉफी विद करण 7 में अपने पति और सुपरस्टार शाहरुख खान के बारे में बात की. गौरी ने रैपिड-फायर राउंड में खुलासा किया कि वो एक्टर की कुछ बुरी आदतें अपने बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम में वो विरासत में नहीं चाहती. करण जौहर ने उनसे शाहरुख खान की एक क्वालिटी का नाम लेने के लिए कहा जो वो चाहती है उनके बच्चों में हो.
गौरी खान ने इसपर कहा, मुझे खुशी है कि शाहरुख खान के पास कोई ऐसा गुण नहीं हैं, जिसमें गुणवत्ता नहीं हो. वे कभी टाइम पर नहीं होते, वे समय के पाबंद हैं और वे 100 घंटे बाथरूम में नहीं बिताते हैं. मुझे खुशी है कि उनके पास ये नहीं है. गौरी ने ये भी बताया कि वो अपना डाउनटाइम बाथरूम में बिताते है.
Also Read: Koffee With Karan 7: कॉफी विद करण में रणबीर कपूर नहीं होंगे शामिल, इसके पीछे एक्टर ने बताई ये वजह
गौरी खान खुलासा किया कि सुपरस्टार को टीवी देखने और यहां तक कि कभी-कभी अपने बाथरूम में बैठकर किताबें पढ़ने में मजा आता है. साथ ही गौरी ने शाहरुख खान की तारीफ भी की. गौरी ने कहा कि वो मल्टी-टास्किंग है और ये गुण वो अपने बच्चों में चाहती है. बता दें कि गौरी के साथ महीप कपूर और भावना पांडे नजर आई.
वहीं, गौरी खान ने अपनी बेटी सुहाना खान के डेटिंग सलाह के बारे में कहा था, “कभी भी दो लड़कों को एक साथ डेट न करें.” बता दें कि सुहाना जल्द ही फिल्मों में आने वाली है. वो जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से डेब्यू कर रही है. फिल्म अगले साल नेटफिल्क्स पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










