Khatron Ke Khiladi 14 में कंटेस्टेंट को लगेगा 440 वोल्ट का झटका, होस्ट रोहित शेट्टी बोले- रोंगटे खड़े देने वाले स्टंट…
Published by : Ashish Lata Updated At : 24 May 2024 4:36 PM
Khatron Ke Khiladi 15 on air date
Khatron Ke Khiladi 14: रोमांचकारी रोलर-कोस्टर राइड के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि जल्द ही स्टंट बेस्ड रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 शुरू होने वाला है. जी हां सभी कंटेस्टेंट शूट के लिए रोमानिया पहुंच चुके हैं. अब रोहित शेट्टी ने होस्टिंग को लेकर बात की है.
Khatron Ke Khiladi 14: नियति फतनानी, अभिषेक कुमार, निमृत कौर अहलूवालिया, गशमीर महाजनी, अदिति शर्मा, असिम रियाज, कृष्णा श्रॉफ, शालीन भनोट, सुमोना चक्रवर्ती, आशीष मेहरोत्रा, शिल्पा शिंदे, असीम रियाज और करण वीर मेहरा खतरों से खेलने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. स्टंट बेस्ड रियलिटी शो का 14वां सीजन इस बार केप टाउन नहीं बल्कि रोमानिया में होगा है. सारे कंटेस्टेंट शूट के लिए निकल चुके हैं. अब रोहित शेट्टी ने होस्टिंग को लेकर बात की है.
खतरों के खिलाड़ी 14 को होस्ट करने पर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी
होस्ट रोहित शेट्टी ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, “हर साल खतरों के खिलाड़ी की होस्टिंग करना एक परंपरा है, जिसका मैं आनंद लेता हूं, साथ ही स्टंट और एक्शन के नए लेवल का प्रयोग भी करता हूं. हर एक सीजन नयापन लाता है और अपकमिंग सीजन पहली बार सुंदर रोमानिया में एंट्री करने के लिए तैयार है. नया सीजन साहस की परीक्षा लेगा और दर्शकों को अपनी सीटों से जोड़े रखेगा. मैं अपकमिंग सीजन की होस्टिंग करने और प्रतियोगियों को रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट पेश करने के लिए एक्साइटेड हूं.”
पहले केप टाउन में होती थी खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग
बता दें कि खतरों के खिलाड़ी के निर्माता कई सालों से साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शो की शूटिंग कर रहे हैं. अब टीम ने तय लोकेशन को छोड़कर रोमानिया, यूरोप को अपनी प्राइम लोकेशन चुना. 21 मई को, खतरों के खिलाड़ी 14 के प्रतियोगियों को मुंबई एयरपोर्ट पर क्लिक किया गया.
खतरों के खिलाड़ी 14 के बारे में सब कुछ
खतरों के खिलाड़ी 14 में अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, अदिति शर्मा, गशमीर महाजनी, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिंदे, सुमोना चक्रवर्ती, निमृत कौर अहलूवालिया, असीम रियाज, कृष्णा श्रॉफ, आशीष मेहरोत्रा, नियति फतनानी जैसे कंटेस्टेंट दिखाई देंगे. बिग बॉस 17 फेम समर्थ जुरेल भी खतरों के खिलाड़ी 14 के कंफर्म प्रतियोगियों में से एक थे. शो जल्द ही कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा. यह JioCinema पर डिजिटल रूप से स्ट्रीम होगा. स्टंट आधारित रियलिटी शो के प्रीमियर की तारीख का अभी भी इंतजार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










