Khatron Ke Khiladi 14 में भाग लेने पर अंकित गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोहित शेट्टी के साथ मीटिंग हुई थी लेकिन…
Published by : Ashish Lata Updated At : 08 May 2024 11:39 AM
Khatron Ke Khiladi 15 on air date
Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी 14 की हर तरफ चर्चा हो रही है. फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि इस सीजन में कौन से सेलेब्स भाग लेंगे. अब अंकित गुप्ता ने खुलासा किया है कि वो खतरों से खेलेंगे या फिर नहीं.
Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी 14 इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. शो की शूटिंग आमतौर पर मई में शुरू होती है और फैंस इस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के बारे में हर दिन कई तरह के अपडेट्स सामने आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल मेकर्स लोकेशन भी बदलने का प्लान कर रहे हैं. शूटिंग आमतौर पर केप टाउन, साउथ अफ्रीका में होती है, लेकिन इस साल, रिपोर्टों के अनुसार, शूटिंग थाईलैंड, जॉर्जिया, बुल्गारिया या रोमानिया में हो सकती है. गशमीर महाजनी शो के पहले कंफर्म प्रतियोगी हैं. उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने शो के लिए अपनी डेली रूटीन में काफी बदलाव किए हैं और रोजाना वर्कआउट भी कर रहे हैं.
क्या अंकित गुप्ता खतरों के खिलाड़ी 14 कर रहे हैं?
गशमीर महाजनी के अलावा और भी कई सेलिब्रिटीज हैं, जिसे शो के लिए अप्रोच किया गया है. बताया जा रहा था कि उडारियां एक्टर अंकित गुप्ता को रियालिटी शो के लिए अप्रोच किया गया है. अब उन्होंने शो में शामिल होने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है. एक्टर ने टेली मसाला संग बात करते हुए कहा कि उन्होंने रोहित शेट्टी के शो के लिए एक मीटिंग की थी. हालांकि, जब उनकी मीटिंग हुई, तो उनके पास पहले से ही माटी से बांधी डोर का ऑफर था और वह टीवी सीरियल करने के लिए काफी एक्साइटेड थे.
Read Also-Khatron Ke Khiladi 14: खतरों से खेलेंगे ये स्टार्स, जानें कब ऑनएयर होगा रोहित शेट्टी का रियालिटी शो
Read Also-Khatron Ke Khiladi 14: टीवी की हसीना बनी पहली कंफर्म कंटेस्टेंट! खतरों से खेलेंगे ये 14 कंटेस्टेंट्स
आगे कभी खतरों के खिलाड़ी 14 को कर सकते हैं अंकित गुप्ता
उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी एक रियलिटी शो किया है और वह एक अभिनेता हैं, इसलिए अब कुछ एक्टिंग करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि खतरों के खिलाड़ी अगले कई सालों तक होता रहेगा और अगली बार जब उन्हें ऑफर मिलेगा तो वो इसे करेंगे. बता दें कि अंकित बिग बॉस 16 में धमाल मचा चुके हैं. उनकी और प्रियंका चौधरी की जोड़ी धमाल मचाती है.
ये स्टार्स खतरों के खिलाड़ी में ले सकते हैं हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिन सेलिब्रिटीज को रोहित शेट्टी के शो के लिए अप्रोच किया गया है. उनमें सुमोना चक्रवर्ती, मनीषा रानी, अदिति शर्मा, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, विवेक दहिया, हेली शाह, निमृत कौर अहलूवालिया, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, मनस्वी ममगई, जिया शंकर, शोएब इब्राहिम, फिरोजा खान उर्फ खानजादी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










