Khatron Ke Khiladi 13 के लिए कंफर्म हुए ये 11 सेलेब्स, जानें कब शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Apr 2023 7:24 AM
Khatron Ke Khiladi 13 Start Date: शो खतरों के खिलाड़ी 13 कब शुरू होगा. इसपर मेकर्स ने ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई में शूटिंग शुरू हो जाएगी. रोहित शेट्टी के शो में कौन-कौन भाग लेगा, इसकी जानकारी सामने आई है.
Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) सुर्खियों में है. शो में अबतक शिव ठाकरे, अंजलि आनंद, रूही चतुर्वेदी, अर्चना गौतम, अंजुम फकीह के नाम कंफर्म हो गए है. कुछ और कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए है, जिसे तय माना जा रहा है. ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि शो कब शुरू होगा, इसके बारे में आपको बताते है.
Khatron Ke Khiladi 13 Start Date
शो खतरों के खिलाड़ी 13 कब शुरू होगा. इसपर मेकर्स ने ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई में शूटिंग शुरू हो जाएगी. कहा जा रहा है कि ये 17 जुलाई को कलर्स पर टेलीकास्ट होगा. ये हर शनिवार और रविवार 9:30 बजे प्रसारित होगा. इसके अलावा इसे आप वूट पर भी देख पाएंगे. हालांकि मेकर्स की तरफ से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
Khatron Ke Khiladi 13 Contetstant List
खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के लिए कई नामों की पुष्टि हो चुकी है. लिस्ट में बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम, कुमकुम भाग्य फेम अरिजीत तनेजा, अर्चना गौतम और अरिजीत तनेजा के बाद, स्प्लिट्सविला 14 की विजेता साउंडस मौफकीर का नाम फाइनल है. इसके अलावा इसमें शिव ठाकरे, अंजलि आनंद, रूही चतुर्वेदी, नायरा बनर्जी, अर्चना गौतम, अंजुम फकीह का नाम कंफर्म है.
https://www.instagram.com/p/CrajdpMvMXH/
https://www.instagram.com/p/CrOgP-2rP0L/
खतरों के खिलाड़ी 13 के महंगे कंटेस्टेंट है शिव ठाकरे!
बता दें कि शिव ठाकरे, रोहित शेट्टी के शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट है. रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें प्रति एपिसोड 5-8 लाख रुपये मिलेंगे. वहीं, साल इस खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग साउथ अफ्रीका में हुई थी. शो का पिछला सीजन तुषार कालिया ने जीता था जबकि मिस्टर फैसू रनरअप रहे थे. तुषार को ट्रॉफी के अलावा 20 लाख रुपये और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार मिली थी.
Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 को इस एक्टर ने मारी लात, मुंह मांगी रकम मिलने के बाद भी ऑफर को किया रिजेक्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










