ePaper

Khatron Ke Khiladi 12 Finale: इन 4 कंटेस्टेंट्स में से कोई एक होगा शो का विनर, जानें इनके बारे में...

Updated at : 24 Sep 2022 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 12 Finale: इन 4 कंटेस्टेंट्स में से कोई एक होगा शो का विनर, जानें इनके बारे में...

रोहित शेट्टी का शो खतरों की खिलाड़ी काफी मजेदार रहा है. ये सीजन भी दर्शकों को खूब पसंद आया है. अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का फिनाले बेहद नजदीक है. शो को टॉप 4 फाइनलिस्ट मिल गये हैं और इन्हें में से कोई एक इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करेगा.

विज्ञापन

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियेलिटी खतरों के खिलाड़ी शो 12 अंतिम पड़ाव पर है. खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में हुई है. खतरों के खिलाड़ी 12 का फिनाले 24 और 25 सितंबर को होगा. इस बार टीवी के कई बड़े हस्तियों ने हिस्सा लिया जिनमें रुबीना दिलैक, कनिका मान, फैजल शेख, तुषार कालिया, प्रतीक सहजपाल, राजीव अदातिया, निशांत भट्ट, जन्नत जुबैर और मोहित मलिक शामिल हैं. वहीं शो को 4 फाइनलिस्ट मिले गये हैं. इनमें से किसी एक के सिर पर विनर का ताज सजेगा. जानें उन टॉप कंटेस्टेंट्स के बारे में…

undefined

जन्नत जुबैर रहमानी खतरों की खिलाड़ी 12 की टॉप 4 फाइनलिस्ट में से एक हैं. वो शो में सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट हैं लेकिन उनके स्टंट को देखकर ऐसा नहीं लगता. खुद रोहित शेट्टी भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाये थे. जन्नत ने टॉप 4 में आने के लिए राजीव अदातिया को हराया. उन्होंने अपना करियर यूट्यूब से शुरु किया था. साल 2010 में वो पहली बार लोकप्रिय धारावाहिक “दिल मिल गए” में नजर आईं. बाद में उन्होंने 2011 में सीरियल “फुलवा” में काम किया जो काफी पॉपुलर रहा. इस से उन्हें खासा लोकप्रियता हासिल हुई. इसके बाद उन्होंने टिकटॉक वीडियो बनाकर तगड़ी फैन फॉलोविंग बना ली और देशभर में फेमस हो गईं.

undefined

मिस्टर फैजू का असली नाम फैजल शेख है. फैजू ने अपने स्टंट और स्वभाव से सभी का दिल जीता. बीच में फैजू खतरों के खिलाड़ी से बाहर हो गए थे. फिर उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली और वो खुद को साबित करने में कामयाब रहे. वो मोहित मलिक को हराकर टॉप 4 में अपनी जगह बनाई. मिस्टर फैजू इंडिया के टॉप टिकटॉक स्टार्स में से एक हैं. इनका जन्म 5 अक्टूबर 1994 को मुंबई में हुआ था. टिक-टॉक स्टार के साथ साथ फैशन मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी हैं.

undefined

बिग बॉस 14 जीतने के बाद रुबीना दिलैक खतरों की खिलाड़ी 12 की फाइनलिस्ट भी बन गई हैं. निशांत भट्ट और कनिका मान ने एरियल टास्क को अबॉर्ट किया था. वहीं रुबीना ने इस टास्क को पूरा किया. शो में वो शुरुआत से ही मजबूत रहीं और हर स्टंट को पूरा करने की कोशिश की. बता दें कि रुबीना दिलैक जानीमानी टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने 2008 में धारावाहिक छोटी बहु में अपने किरदार से लोगों का दिल में जीतने में कामयाब रहीं.

undefined

तुषार कालिया शो जीतने के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. उनके हर स्टंट को बखूबी निभाया और दर्शकों के साथ साथ शो के होस्ट रोहित शेट्टी का दिल जीतने में कामयाब रहा. वो टिकट टू फिनाले टिकट जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट हैं. बता दें कि तुषार कालिया फेमस कोरियोग्राफर और डांसर हैं. उन्होंने बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों में बतौर कोरियोग्राफर काम किया है. इन्होंने “ए दिल है मुश्किल”, “ओके जानू”, “हाफ गर्लफ्रेंड”, “हेट स्टोरी 4”, “धड़क” में कोरियोग्राफी की है.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola