ePaper

KBC 17: ‘नई सोच, नया जोश’ के साथ लौटे अमिताभ बच्चन, सेट से कही दिल छू लेने वाली बात

Updated at : 07 Aug 2025 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 17

Kaun Banega Crorepati 17

KBC 17: अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि उन्होंने पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है. अपने सोशल मीडिया पर, दिग्गज अभिनेता ने सेट से एक अपडेट शेयर किया, जिसके साथ लिखा, नया अवसर. फैंस एक्साइटिंग एपिसोड्स देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

KBC 17: कौन बनेगा करोड़पति 17 अपने ज्ञानवर्धक और रोमांचक एपिसोड्स के साथ फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. शो का काउंटडाउन शुरू हो गया है और अमिताभ बच्चन ने सेट से पहला अपडेट शेयर किया. अभिनेता साल 2000 से कौन बनेगा करोड़पति से जुड़े हुए हैं.

अमिताभ बच्चन ने शुरू की केबीसी 17 की शूटिंग

अभिताभ बच्चन ने अपने एक्स हैंडल पर शूटिंग के बारे में पहला अपडेट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “T 5463- पहुंच गए काम पर… नया दिन, नया अवसर, नई चुनीतियां प्रणाम (हाथ जोड़ने वाला इमोटिकॉन)” हाल ही में, नए सीजन को लेकर मेकर्स ने कई राज खोले.

कौन बनेगा करोड़पति 17 कब से होगा ऑनएयर, यहां जानें

कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन इस साल 11 अगस्त से शुरू होगा और सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा. दर्शक एक बार फिर आम लोगों को अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करते, अपनी कहानियां शेयर करते और जीवन बदल देने वाले पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा करते देख सकेंगे. फैंस नए एपिसोड्स देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं.

अमिताभ बच्चन ने कितने साल किया होस्ट

कौन बनेगा करोड़पति ‘हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ पर आधारित है और भारत में इसका पहला टेलीकास्ट साल 2000 में हुआ था. तब से, यह देश के सबसे पसंदीदा क्विज शो में से एक बन गया. महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 16 में से 15 सीजन को होस्ट किया था. केवल सीजन 3 की मेजबानी शाहरुख खान ने की थी.

यह भी पढ़ें- War 2 Advance Booking: ‘वॉर 2’ की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छिड़ गया युद्ध

यह भी पढ़ें- Dhadak 2 Box Office Collection Day 6: फ्लॉप हुई धड़क 2, 60 करोड़ है बजट, छठे दिन की कमाई चौंका देगी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola