KBC 14 Updates: कविता चावला बनीं इस सीजन की पहली करोड़पति, आखिरी प्रश्न पर छोड़ा शो
अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 का प्रीमियर रविवार 7 अगस्त का हुआ था. पहले एपिसोड में बिग बी ने प्रसिद्ध हस्तियों का स्वागत किया, जिन्होंने हॉट सीट पर कब्जा कर लिया और गेम खेला. शो में कई कंटेस्टेंट शो में आ चुके हैं और लाखों राशि जीतकर शो से बाहर हुए हैं. वहीं शो को पहली करोड़पति मिल गई है जिनका नाम कविता चावला है. वो कोल्हापुर की रहनेवाली हाउसवाइफ हैं. कविता आज अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर हैं और वो 7.5 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब देंगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि वो इस रकम को जीत पाती हैं या नहीं. यहां देखें लाइव अपडेट…
इस सवाल पर छोड़ा शो
प्रथम श्रेणी पदार्पण पर दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय गुंडप्पा विश्वनाथ ने किस टीम के विरुद्ध यह उपलब्धि हासिल की थी?
1 सर्विसेज
2 आंध्र
3 महाराष्ट्र
4 सौराष्ट्र
सही जवाब है- आंध्र
इस सवाल का जवाब देकर जीते एक लाख रुपये
अंतरिक्ष यान में चंद्रमा तक जाने और पृथ्वी पर लौटने वाला पहला जानवर इनमें से कौन था?
1 चूहा
2 खरगोश
3 कछुआ
4 चिंपाजी
सही जवाब है- कछुआ
ओलंपिक से जुड़ा सवाल पूछा
अंग्रेजी में आधिकारिक ओलंपिक आदर्श वाक्य ‘फास्टर, हायर, स्ट्रॉन्गर’ में कौन सा शब्द जोड़ा गया था?
1 विनर
2 टुगेदर
3 सर्वाइवर
4 कंपीटीटर
सही जवाब है- टुगेदर
इस सवाल का जवाब देकर जीते 50 लाख रुपये
इनमें से कौन सा देश काराकोरम पर्वत श्रृंखला के निकट स्थित नहीं है?
1 किर्गिस्तान
2 तजाकिस्तान
3 पाकिस्तान
4 अफगानिस्तान
सहीं जवाब है- किर्गिस्तान
इस सवाल का जवाब देकर जीते 25 लाख रुपये
सरकार की घोषणा के अनुसार, सितंबर 2022 में भारत का पहला ‘नाइट स्काइ सैंक्चुअरी’ कहां स्थापित किया जायेगा?
1 लद्दाख
2 निकोबार द्वीप समूह
3 सुंदरबन
4 कच्छ का रण
सही जवाब है- लद्दाख
ब्लैक बॉक्स को लेकर पूछा सवाल
ताकि दुर्घटना होने पर मलबे के बीच यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके, हवाई जहाजों में ‘ब्लैक बॉक्स’ सामान्यत किस रंग का होता है?
1 गुलाबी
2 हरा
3 नारंगी
4 नीला
सही जवाब है- नारंगी (Orange)
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए