KBC 14: शुभम कश्यप के इस सपने को बिग बी ने किया झट से पूरा, झारखंड के कंटेस्टेंट ने इस सवाल पर छोड़ा गेम

Updated:
विज्ञापन
KBC 14: शुभम कश्यप के इस सपने को बिग बी ने किया झट से पूरा, झारखंड के कंटेस्टेंट ने इस सवाल पर छोड़ा गेम

कौन बनेगा करोड़पति 14 में ‘आशा अभिलाषा’ वीक चल रहा है. इस दौरान धनबाद के शुभम कुमार कश्यप ने अपने पिता के सपने के बारे में अमिताभ बच्चन को बताया. बिग बी ने उनके सपने को पूरा भी कर दिया.

विज्ञापन

Kaun Banega crorepati 14: टीवी का लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 जब से शुरू हुआ है तब से ही दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है. लेटेस्ट एपिसोड में झारखंड धनबाद के शुभम कुमार कश्यप अपने ज्ञान के बल पर हॉटसीट पर पहुंचे. शुभम ने 6 लाख 40 हजार रुपए जीते. शो के दौरान उन्होंने अपने पिता के सपने के बारे में बताया, जिसे अमिताभ बच्चन ने झट से पूरा कर दिया.

केबीसी में पूरा हुआ शुभम के पिता का सपना

कौन बनेगा करोड़पति 14 में ‘आशा अभिलाषा’ वीक चल रहा है. इसमें अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट की ख्वाहिश को पूरा करते है. इसमें शुभम कुमार कश्यप कहते है, मैं चाहता हूं मेरे पिताजी इस हॉटसीट पर आए. जिसके बाद बिग बी उन्हें बुलाकर हॉटसीट पर बैठाते है. जिसके बाद एक्टर उनसे दो सवाल भी पूछते है, जिसका वो सही जवाब भी देते है.

जानें कौन है शुभम कुमार कश्यप?

धनबाद के शुभम कुमार कश्यप एक बैंक कर्मी है. उनके पिता पवन कुमार सिंह एक सरकारी शिक्षक है और माता रंजू देवी गृहणी है. शुभम का एक बड़ा भाई भी है, जो ब्राजील में इंजीनियर है. शुभम ने केबीसी में बताया कि उन्हें राजनीति में आना है और वो भारत का प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखते है. शुभम ने बताया कि उन्हें जो भी राजनीति के बारे में बता है वो सब उनके पिता ने ही बताया है.

शुभम कुमार कश्यप ने जीते इतने रुपए

शुभम कुमार कश्यप अपने साथ 6 लाख 40 हजार अपने साथ लेकर गए. 12वें सवाल पर शुभम अटक गए औऱ उनके पास कोई लाइफलाइन नहीं थी. 12,50,000 के सवाल पर उन्होंने गेम क्विट कर दिया. ये एक इमेज प्रश्न था- इनमें से कौन सा झंडा एक द्वीप देश का है. इसका सही जवाब है- विकल्प सी.

Also Read: Kaun Banega Crorepati 14: धनबाद के शुभम कश्यप इस सवाल पर अटके,किया गेम क्विट, क्या आप जानते हैं सही जवाब?
अमिताभ बच्चन की फिल्में

अमिताभ बच्चन की बात करें तो उनके पास अभी कई फिल्में पाइपलाइन में है, जिसमें दीपिका पादुकोण औऱ प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के शामिल है. इसके अलावा फिल्म ‘ऊंचाई’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में बिग बी गुडबॉय में दिखे थे. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola