ePaper

KBC 13: अमिताभ बच्चन के रिक्वेस्ट पर राजकुमार राव ने की सनी देओल की मिमिक्री, देखें मजेदार VIDEO

Updated at : 28 Oct 2021 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
KBC 13: अमिताभ बच्चन के रिक्वेस्ट पर राजकुमार राव ने की सनी देओल की मिमिक्री, देखें मजेदार VIDEO

Kaun Banega Crorepati 13 : कौन बनेगा करोड़पति 13 के शानदार शुक्रवार में इस बार हॉटसीट पर राजकुमार राव और कृति सेनन नजर आएंगे. इस दौरान अमिताभ बच्चन की रिक्वेस्ट पर राजकपुमार सनी देओल की मिमिक्री करेंगे.

विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति 13 (Kaun Banega Crorepati 13) शो को दर्शक काफी पसंद करते हैं. इस शो में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंस के साथ मस्ती करते दिखाई देते हैं. कभी-कभी बिग बी लोगों की संघर्ष की कहानियां सुनकर भावुक भी हो जाते हैं. वहीं इस शो में हर हफ्ते कोई न कोई नया मेहमान जरुर आता है. ऐसे में इस हफ्ते शानदार शुक्रवार को राजकुमार राव और कृति सेनन नजर आने वाले हैं.

इस दौरान तीनों जमकर मस्ती करते हुए दिखाई देंगे. कृति बिग बी को देखकर काफी खुश हो जाती हैं और उनके साथ डांस करती है. वहीं कृति कई सारे सीक्रेट भी अमिताभ के साथ शेयर करती है. इस एपिसोड में दर्शकों को काफी मजा आने वाला है.

https://www.instagram.com/p/CVjiCXfr1rV/
Also Read: कृति सेनन ने ब्लैक ड्रेस में दिखाए सिजलिंग मूव्स, इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा ‘बांसुरी’ सॉन्ग

शो में कृति सेनन अमिताभ बच्चन से कहती हैं कि राजकुमार राव शाहरुख खान की काफी अच्छी नकल उतारते है. सर, आपको देखनी चाहिए. जिसके बाद अमिताभ बच्चन चौंक जाते हैं और निवेदन करते है कि कृपया करके दिखाइए. राजकुमार कहते है, ‘मैं ट्राई करता हूं सर. एक्टर शाहरुख खान की मिमिक्री करते हैं. अमिताभ बच्चन उनसे रिक्वेस्ट करते हैं कि वह सनी देओल की मिमिक्री करके दिखाएं. इसपर राजकुमार सनी देओल की मिमिक्री करके दिखाते हैं और वह अंत में हिंदुस्तान जिंदाबाद कहते हैं.

https://www.instagram.com/p/CVjlgUUqjxn/

इस मस्ती भरे लम्हें का वीडियो सोनी की ओर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है. प्रोमो में देखा जा सकता है कि कृति घुटने पर बैठकर अमिताभ बच्चन से डांस करने का निवेदन करती है. जिसके बाद बिग बी उनके साथ डांस करते हैं.

https://www.instagram.com/p/CVjjsMWrBZZ/

आपको बता दें कि राजुकुमार राव और कृति सेनन की फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ जल्द ही रिलीज होने वाला है. दोनों की फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया था. वहीं इस फिल्म का ‘बांसुरी’ गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस गाने में कृति की अदाओ के फैंस दीवानें हो गए हैं.

Also Read: ‘हम दो हमारे दो’ का वेडिंग सॉन्ग Vedha Sajjeya रिलीज, दुल्हन के लिबाज में दिखी कृति सेनन

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola