Katrina Kaif: विक्की कौशल संग टाइम नहीं बिता पा रही कैटरीना कैफ, वजह जानकर छूट जाएगी हंसी

कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में विक्की कौशल से शादी की. दोनों अब अपनी लाइफ में काफी खुश है. अब एक्ट्रेस अपनी नयी फिल्म फोन भूत को लेकर सुर्खियों में है. इस फिल्म के प्रमोशन में अभिनेत्री ने विक्की कौशल संग अपने रिलेशनशिप पर कई बातें की है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन-दिनों अपनी फिल्म फोन भूत को लेकर चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में एक्ट्रेस भूतनी का किरदार निभा रही है. अब एक्ट्रेस ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे किए है.

कैटरीना ने कहा कि अपने काम की वजह से वह विक्की कौशल के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पा रही है. हालांकि उनके पति ये बात समझते है और उनका हर समय साथ देते हैं.

कैटरीना से जब पिंकविला ने उनसे शादी के बाद उनकी नई जिंदगी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे दोनों फिलहाल अपने-अपने काम में काफी बिजी हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा समय नहीं मिलता है. टाइगर जिंदा है की अभिनेत्री ने खुलासा किया कि हमेशा दो सितारों के साथ ऐसा ही होता है, दोनों को फिल्मों के लिए अलग-अलग जगह ट्रैवल करना पड़ता.

शादी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे किसी के भी जीवन में काफी बदलाव आता है, क्योंकि शादी के बाद आप जिस व्यक्ति के साथ रह रहे हैं, उसके साथ पूरा जीवन रहना पड़ता है. मेरा सफर बेहद खूबसूरत और शानदार रहा है. कैटरीना ने यह भी कहा कि विक्की एक बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं. उन्होंने कहा कि विक्की कौशल के साथ उनकी शादी वाकई खूबसूरत और शानदार रही है.

कैटरीना कैफ की फोन भूत, 4 नवंबर को रिलीज हो रही है. अभिनेत्री श्रीराम राघवन द्वारा मेरी क्रिसमस में भी दिखाई देंगी. वह टाइगर 3 के लिए सलमान खान के साथ फिर से दिखाई देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










