'आज की लड़कियां भाड़ में जाओ कहकर आगे बढ़ जाती हैं', बयान पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए करण वाही

Updated:
विज्ञापन
करण वाही फोटो - इंस्टाग्राम

करण वाही फोटो - इंस्टाग्राम

एक्टर करण वाही अपने स्टेटमेंट को लेकर विवादों में हैं. मॉडर्न डेटिंग और महिलाओं की इंडिपेंडेंस पर की गई उनकी कमेंट वायरल होने के बाद रेडिट और सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और उनके स्टेटमेंट की आलोचना की.

विज्ञापन

एक्टर करण वाही अपने एक स्टेटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने मॉडर्न डेटिंग और महिलाओं की इंडिपेंडेंस पर अपनी राय रखी थी. उनका यह स्टेटमेंट रेडिट और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

मॉडर्न महिलाओं पर बोले करण वाही

छवि मित्तल के साथ इंटरव्यू के दौरान करण वाही ने कहा कि उनकी मां की पीढी की महिलाएं रिश्तों में आने वाली प्रॉब्लम्स को समझदारी से संभालती थीं. उनकी मां किसी बात से नाराज होती थीं, तो वह चुप रहकर सिचुएशन को संभाल लेती थीं. वहीं, आज की लड़कियां किसी भी प्रॉब्लम का सामना होने पर भाड़ में जाओ कहकर आगे बढ़ जाती हैं.

महिलाओं की इंडिपेंडेंस और डेटिंग पर क्या बोले करण वाही?

करण वाही ने इंटरव्यू के समय अपनी डेटिंग लाइफ का एक किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी यह बात सभी लड़कियों के लिए नहीं है, लेकिन कुछ लोग इंडिपेंडेंस का गलत मतलब निकाल लेते हैं. करण ने बताया कि उनके पास एक साथ दो लड़कियों के साथ डेट पर जाने का मौका था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि वह किसी तरह का कन्फ्यूजन नहीं चाहते थे. हालांकि, बाद में उन्हें पता चला कि जिस लड़की के साथ वह डेट पर गए थे, वह उस समय और भी लड़कों के साथ डेट पर जाने के लिए तैयार थी. इस पर करण ने कहा, "मैं जज नहीं कर रहा हूं, लेकिन आखिर इसकी सीमा क्या है? यह कहां जाकर रुकेगा?

">

करण वाही के स्टेटमेंट पर रेडिट यूजर्स ने किया ट्रोल

करण वाही का वीडियो वायरल होने के बाद रेडिट पर कई यूजर्स ने उनके स्टेटमेंट की आलोचना की. एक यूजर ने लिखा, ऐसे लोगों को अपनी बात रखने का मंच ही क्यों दिया जाता है? यह बयान बेहद असंवेदनशील और हकीकत से दूर है. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, क्या करण वाही चाहते हैं कि महिलाएं हमेशा शांत रहें, क्योंकि पुरुष ऐसा नहीं कर पाते? अब महिलाएं पीढ़ियों से चली आ रही हर बात सहने को तैयार नहीं हैं. फिर उन्हें पुरुषों की कमियों का बोझ क्यों उठाना चाहिए?

कमेंट स्क्रीनशॉट, फोटो - रेडिट
कमेंट स्क्रीनशॉट, फोटो - रेडिट

करण वाही का करियर

करण वाही ने साल 2004 में 'रीमिक्स' से एक्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद 'दिल मिल गए' से उन्हें घर-घर में पहचान मिली. उन्होंने इंडियन आइडल जूनियर, डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स और नच बलिए जैसे कई रियलिटी शोज होस्ट किए. इसके अलावा वह 'दावत-ए-इश्क', 'चन्ना मेरेया' और 'हाफ लव हाफ अरेंज्ड' में भी नजर आ चुके हैं.


ये भी पढ़ें: Karan Wahi ने छोड़ दी एक्टिंग और बन गए साधु? एक्टर ने अफवाह फैलाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola