Kalki 2898 AD: अमिताभ बच्चन ने प्रभास की फिल्म में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- नहीं पता अंतिम परिणाम क्या होंगे…

Kalki 2898 AD
Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी इस साल मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. अब अमिताभ बच्चन ने फिल्म को लेकर बात की है. साथ ही निर्देशक नाग अश्विन और फिल्म के एक किरदार रोबोट बुज्जी की तारीफ की.
Kalki 2898 AD: साउथ सुपरस्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन-स्टारर कल्कि 2898 एडी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस मूवी में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा की भूमिका निभाते नजर आएंगे. कुछ महीने पहले मूवी का एक टीजर रिलीज किया गया था. जिसमें बिग बी पीले कपड़ों में ढके हुए थे. वह एक गुफा के सामने प्रार्थना करते हुए दिखाई दे रहे थे. जहां एक बच्चा पूछता है कि वह कौन है और वह उत्तर देते हैं, “प्राचीन काल से, मैं अवतार के आगमन की प्रतीक्षा कर रहा हूं. मैं गुरु द्रोण का पुत्र हूं… अश्वत्थामा.”
अमिताभ बच्चन ने कल्कि 2898 पर की बात
अब अमिताभ बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म कल्कि 2898 AD के बारे में बात की है. गुरुवार रात अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन और फिल्म के एक किरदार रोबोट बुज्जी की तारीफ की. बुज्जी का परिचय देने वाली एक क्लिप शेयर करते हुए, अमिताभ ने लिखा, “और… बुज्जी द मार्वल रिलीज हो गई है… कल्कि 2898 एडी की तकनीक, निर्देशक नाग अश्विन का दिमाग और काम है. उन्होंने कभी इस बारे में कैसे सोचा और वह इसे कैसे पूरा कर पाया, यह अपने आप में एक आश्चर्य है.”
अमिताभ कल्कि 2898 एडी के बारे में बात करते हैं
उन्होंने आगे कहा, “जब आप ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं, तो यह कभी नहीं पता होता है कि अंतिम परिणाम क्या होंगे… और जैसे-जैसे दिन बीतते हैं, और क्लिप और बारीकियां सामने आने लगती हैं… आपको आश्चर्य होता है कि आखिर निर्देशक ने ऐसा कैसे किया यह सब कल्पना करें .. और प्रशंसा कभी नहीं रुकती… अब मैं इस दिन को आश्चर्य और तारीफ के साथ समाप्त करता हूं.”
कल्कि के बारे में
कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी भी कल्कि दुनिया का हिस्सा हैं. बुज्जी नाम के एक छोटे रोबोट को कीर्ति सुरेश ने आवाज दी है. फिल्म को भविष्य में पौराणिक कथाओं से प्रेरित विज्ञान-फाई असाधारण फिल्म माना जा रहा है. यह 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Read Also- PHOTOS: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत से मिले अमिताभ बच्चन, लगाया गले, बोले- जमीन से जुड़ा हुआ दोस्त…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










