धनबाद के जावेद पठान मुंबई में बना रहे अपनी पहचान, जल्द रिलीज होगा नया म्यूजिक वीडियो ‘दूर’

Javed Pathan Upcoming Music Video
Javed Pathan: जावेद पठान का नया हिंदी-पंजाबी म्यूजिक वीडियो ‘दूर’ जल्द रिलीज होगा. टीजर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. जगदीप सिंह के निर्देशन में बना यह वीडियो युवाओं को आकर्षित कर रहा है.
Javed Pathan: धनबाद के युवा कलाकार जावेद पठान मुंबई में लगातार अपने करियर को मजबूत कर रहे हैं. कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम करने के बाद अब उनका नया हिंदी-पंजाबी म्यूजिक वीडियो ‘दूर’ जल्द दर्शकों के लिए रिलीज होने वाला है. इसका टीजर सोमवार को जारी किया गया, जिसे देखने के बाद दर्शक काफी उत्साहित हैं.
लगातार मेहनत से मिल रही सफलता
जावेद पठान ने बताया कि ‘दूर’ म्यूजिक वीडियो उनके लिए काफी खास है और इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. उन्होंने कहा कि मुंबई में संघर्ष के बावजूद वे लगातार अपने सपनों को साकार करने में जुटे हैं और आगे भी बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं.
जगदीप सिंह के निर्देशन में बना वीडियो
म्यूजिक वीडियो ‘दूर’ का निर्देशन और प्रोडक्शन जगदीप सिंह ने किया है. इसे रेडी टॉकीज के बैनर तले रिलीज किया जाएगा. हिंदी और पंजाबी म्यूजिक के फ्यूजन से तैयार यह वीडियो युवाओं को खासा आकर्षित करने वाला है.
नई फिल्म ‘बगावत’ का टीजर भी जारी
जावेद पठान ने बताया कि उनकी नई फिल्म ‘बगावत’ का टीजर भी मंगलवार को जारी कर दिया गया है. इस फिल्म में उनका अलग अंदाज देखने को मिलेगा, जिसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके करियर के लिए अहम साबित हो सकता है.
धनबाद का नाम कर रहे रोशन
जावेद पठान की लगातार मिल रही सफलताओं से धनबाद के युवाओं में भी उत्साह है. स्थानीय कलाकारों के लिए वे प्रेरणा बन रहे हैं. अब दर्शकों को उनके म्यूजिक वीडियो ‘दूर’ और फिल्म ‘बगावत’ के रिलीज का इंतजार है.
यह भी पढ़ें: मौत के मुंह से लौटे अनुराग डोभाल, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










