ePaper

Janhvi Kapoor Bungalow: जाह्नवी कपूर ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा आलीशान बंगला, करोड़ों में है कीमत

Updated at : 04 Nov 2022 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Bungalow: जाह्नवी कपूर ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा आलीशान बंगला, करोड़ों में है कीमत

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने मुंबई के सबसे पॉश इलाके में एक आलीशान बंगला खरीदा है. इस घर की कीमत करीब 65 करोड़ बताई जा रही है. . इस घर का रेजिस्ट्रेशन एक्ट्रेस ने 12 अक्टूबर को किया गया था.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड सितारे अक्सर मुंबई शहर में आलीशान घर खरीदकर अपने फैंस को हैरान कर देते है. अब मिली फेम एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी मुंबई के सबसे पॉश इलाके बांद्रा में डुप्लेक्स बंगला खरीदा है.

undefined

Indextap.com की रिपोर्ट के अनुसार, जाह्नवी कपूर ने इस घर को खरीदने के लिए 65 करोड़ खर्च किए हैं. ये घर 8,6669 वर्ग फुट का है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डुप्ले 6421 के कारपेट एरिया के साथ 8669 वर्ग फुट है. इस घर का रेजिस्ट्रेशन एक्ट्रेस ने 12 अक्टूबर को किया गया था.

undefined

एक्ट्रेस ने उस समय रेजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 3.90 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. बता दें कि मिली एक्ट्रेस ने जुलाई में अपना जुहू फ्लैट बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव को 44 करोड़ रुपये में बेच दिया था, जो लगभग 3,456 वर्ग फुट था.

undefined

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जाह्नवी कपूर ने री-सेल में एक सिर्फ घर खरीदा है. एक्ट्रेस इसे अपने स्टाइल से डिजाइन करवाएंगी. बता दें कि एक्ट्रेस ने अभी तक इस घर को खरीदने की बात नहीं की है.

undefined

जाह्नवी कपूर टिनसेल टाउन में सबसे पसंदीदा स्टार किड्स में से एक हैं. आज उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म मिली रिलीज हो गई है. फिल्म को ऑडियंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola