”बेवाॅच” की रिलीज से पहले प्रियंका ने कह डाली यह बड़ी बात!

मुंबई : प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनका करियर किसी दूसरे की सफलता अथवा असफलता पर निर्भर नहीं करता और इन बातों की बजाय वह अपनी फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करना ज्यादा पसंद करती हैं. प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘बेवाॅच’ की रिलीज की तैयारी में हैं. यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में अगले सप्ताह आयेगी. […]
मुंबई : प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनका करियर किसी दूसरे की सफलता अथवा असफलता पर निर्भर नहीं करता और इन बातों की बजाय वह अपनी फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करना ज्यादा पसंद करती हैं.
प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘बेवाॅच’ की रिलीज की तैयारी में हैं. यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में अगले सप्ताह आयेगी.
इस वर्ष उनकी समकक्ष अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की ‘एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ शेंडर केज’ आयी थी, जो कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पायी.
यह भी : प्रियंका चोपड़ा ने साइन की तीन नयी फिल्में, जल्द करेंगी घोषणा
ऐसे में क्या प्रियंका ‘बेवॉच’ को लेकर अपने पर किसी प्रकार का दबाव महसूस करतीं है, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मेरा करियर कभी किसी दूसरे के करियर पर निर्भर नहीं रहा.
यह बहुत खास है. किसी की फिल्म ने अच्छा काम किया या नहीं, इसका मेरे से क्या लेना-देना? मुझे यह कभी समझ नहीं आया. यह मेरी अगली फिल्म है तो दांव भी ज्यादा बड़ा है, चूंकि मैंने ‘जय गंगाजल’ के बाद कोई फिल्म नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










