योग प्रशिक्षक बनीं एम्मा वाटसन

लंदन : अभिनेत्री एम्मा वाटसन ने यह खुलासा किया कि वे योग्यता प्राप्त योग प्रशिक्षक हैं लेकिन जब तक उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक वे अपनी इस कला को फिल्मों से दूर ही रखना चाहती हैं. वंडरलैंड मैगजीन की खबर के अनुसार, वाटसन फिल्मों से इतर जीवन में अन्य रुचियों को भी […]
लंदन : अभिनेत्री एम्मा वाटसन ने यह खुलासा किया कि वे योग्यता प्राप्त योग प्रशिक्षक हैं लेकिन जब तक उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक वे अपनी इस कला को फिल्मों से दूर ही रखना चाहती हैं. वंडरलैंड मैगजीन की खबर के अनुसार, वाटसन फिल्मों से इतर जीवन में अन्य रुचियों को भी उभारना चाहती हैं ताकि डिग्री पूरी होने पर ये विधाएं भी उनके हाथ में हों.
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे चित्रकारी करना बहुत पसंद है. इसलिए संभवत: मैं उसमें भी हाथ आजमाउं और अधिक कला का ज्ञान हासिल करुं? अथवा कुछ अलग करुं. मैं एक मान्यता प्राप्त प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक भी हूं. ’’उन्होंने कहा, ‘‘एक अभिनेत्री के तौर पर भी मुङो खुद को सिद्ध करना है. मुङो थिएटर करना और अन्य चीजों में हाथ आजमाजा काफी पसंद है और साथ ही मुङो गाना भी पसंद है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










