पामेला के पूर्व पति को पसंद नहीं करता था उनका पालतू कुत्ता, की आत्महत्या!

हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन का मानना है कि उनके पालतू कुत्ते जो जो की मौत नहीं हुई है बल्कि जो जो ने आत्महत्या की है. वहीं पामेला ने इस बात का खुलासा किया है कि जो जो उनके पूर्व पति रिक सोलोमोन को पसंद नहीं करता था जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली. अंग्रेजी अखबार […]
हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन का मानना है कि उनके पालतू कुत्ते जो जो की मौत नहीं हुई है बल्कि जो जो ने आत्महत्या की है. वहीं पामेला ने इस बात का खुलासा किया है कि जो जो उनके पूर्व पति रिक सोलोमोन को पसंद नहीं करता था जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली.
अंग्रेजी अखबार फीमेल फर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके में छपी खबर के मुताबिक पामेला के पालतू कुत्ते जो जो की कुछ महीने पहले ही मौत हुई थी. इसके लिए पामेला ने अपने पति रिक को जिम्मेदार ठहराया है. आपको बता दें कि रिक और पामेला का तलाक हो चुका है.
पामेला ने ‘द संडे टाइम्स’ से की गई बातचीत में कहा कि,’ मेरे पालतू कुत्ते की मौत को ज्यादा समय नहीं हुआ है. मुझे लगता है कि उसने आत्महत्या की है. वो मेरे पहले पति रिक को पसंद नहीं करता था. एक दिन जो जो ने मेरी तरफ देखा मुझे ऐसा लगा जैसे वो कह रहा हो कि मैं नहीं जानता तुम यहां क्या कर रही हो लेकिन मैं यहां अब और नहीं रह सकता. मैं जा रहा हूं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




