अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच ने की अभिनेत्री सोफी संग गुपचुप शादी

Updated:
विज्ञापन
अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच ने की अभिनेत्री सोफी संग गुपचुप शादी

हॉलीवुड के जोनमाने अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच ने अपनी मंगेतर अभिनेत्री सोफी हंटर से शादी रचा ली हैं. दोनों ने अपने परिवार व करीबी दोस्तों की मौजूदगी में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली. आपको बता दें कि सोफी गर्भवती हैं. दोनों ने एक निजी समारोह के दौरान एकदूसरे के हो गये. वहीं वेबसाइट ‘टेलीग्राफ डॉट […]

विज्ञापन

हॉलीवुड के जोनमाने अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच ने अपनी मंगेतर अभिनेत्री सोफी हंटर से शादी रचा ली हैं. दोनों ने अपने परिवार व करीबी दोस्तों की मौजूदगी में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली. आपको बता दें कि सोफी गर्भवती हैं. दोनों ने एक निजी समारोह के दौरान एकदूसरे के हो गये.

वहीं वेबसाइट ‘टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, कंबरबैच (38) और सोफी शनिवार को ब्रिगस्टोन के करीब स्थित 12वीं सदी की सेंट पीटर एंड सेंट पॉल चर्च में परिणय सूत्र में बंध गए. इस जोड़े ने अपनी सगाई की घोषणा पिछले साल नवंबर में की थी. इसके बाद अचानक दोनों ने शादी कर ली.

दोनों ही माता-पिता बनने से पूर्व शादी करने के इच्छुक थे. शादी समारोह में कंबरबैच के सह-कलाकार एंड्र स्कॉट व अन्य लोग अतिथि के रूप में मौजूद थे. सोफी व कंबरबैच ने शादी समारोह के बाद तस्वीरें न खिंचवाने का निर्णय लिया और सीधे दावत के लिए निकल गए.

उल्‍लेखनीय है कि बेनेडिक्ट ने ब्रिटिश टीवी सीरियल ‘शेरलॉक’ में उनकी प्रमुख भूमिका के लिए पिछले साल एमी पुरस्‍कार जीता था. बेनेडिक्ट की फिल्‍म ‘द इमीटेशन गेम’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित किया गया था वहीं फिल्‍म में एक गणितज्ञ एलन ट्यूरिंग का किरदार निभाने के लिए के उन्‍हें पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola