शादी में शामिल होने पहुंची जेनिफर लोपेज…
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्लीः उदयपुर में आज सारे सितारे जमीन पर उतर आये हैं. संजय हिंदुजा और डिजाइनर अनु मीरचंदानी की शाही शादी में न सिर्फ बॉलीवुड के सितारे मौजुद है बल्कि अतंरराष्ट्रीय सितारे भी इस शाम को रंगीन बनाने के लिए झीलों की नगरी उदयपुर में एक साथ है. जेनिफर लोपेज भी आज इस शादी में […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः उदयपुर में आज सारे सितारे जमीन पर उतर आये हैं. संजय हिंदुजा और डिजाइनर अनु मीरचंदानी की शाही शादी में न सिर्फ बॉलीवुड के सितारे मौजुद है बल्कि अतंरराष्ट्रीय सितारे भी इस शाम को रंगीन बनाने के लिए झीलों की नगरी उदयपुर में एक साथ है. जेनिफर लोपेज भी आज इस शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंची. लोपेज आपने नृत्य के जरिये इस शाम को और रंगीन करेंगी.
इस शाही शादी में कॉरपोरेट और राजनीतिक जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत कर रही हैं. 10 फरवरी को उदयपुर के जगमंदिर में होने वाली तीन दिवसीय शादी के समारोह में वीवीआईपी मेहमानों का आना जारी है. गौरतलब है कि इस शादी में 20 देशों के करीब 800 मेहमान शिरकत कर रहे हैं. 10 फरवरी को पार्टी की शुरूआत माणक चौक में कॉकटेल से हो चुकी है. शिवनिवास में मेहंदी की रस्म अदा हुई है. बुधवार को मेहंदी की रस्म निभाई गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










