फिर सेलेना के करीब आये बीबर

लॉस एंजिलिस : जस्टिन बीबर और उनकी मित्र सेलेना गोमेज ने कनाडा में छुट्टियों के दौरान घुडसवारी का आनंद उठाया. ‘बेबी’ गाने से चर्चाएं बटोरने वाले 20 वर्षीय बीबर ने अपनी इस यात्रा से सबंधित कुछ काउबॉय शैली की तस्वीरों को साझा करके अपने लगभग 2 करोड फालोअर्स को इसके बारे में बताया. घुडसवारी करते […]
लॉस एंजिलिस : जस्टिन बीबर और उनकी मित्र सेलेना गोमेज ने कनाडा में छुट्टियों के दौरान घुडसवारी का आनंद उठाया. ‘बेबी’ गाने से चर्चाएं बटोरने वाले 20 वर्षीय बीबर ने अपनी इस यात्रा से सबंधित कुछ काउबॉय शैली की तस्वीरों को साझा करके अपने लगभग 2 करोड फालोअर्स को इसके बारे में बताया.
घुडसवारी करते हुए पीछे से ली गई एक तस्वीर में 22 साल की अभिनेत्री गोमेज बीबर से कुछ कदम आगे चलते दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर में बीबर एक सफेद घोडे पर बैठे हैं.
गौरतलब है कि पिछले दिनों दोनों के बीच दरार कर खबरें आईं थी जिसके बाद उन्हें काफी दिनों तक साथ नहीं देखा गया. बीबर और सेलेना एक दूसरे के गहरे मित्र हैं. कई बार दोनों को एक दूसरे की बाहों में देखा जा चुका है. इनके समुद्र के किनारे मस्ती के फोटो काफी लोकप्रिय भी हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










