…अब ”स्पाइडर-वुमैन”

हॉलीवुड ‘स्पाइडर-मैन’ श्रृंखला के हिट होने के बाद अब महिलाओं पर केंद्रित ‘स्पाइडर-वूमैन’ फिल्म बनाने की योजना पर विचार कर रहा है. यदि सबकुछ योजना के मुताबिक चलता रहा तो वर्ष 2017 तक यह फिल्म दर्शकों के सामने होगी. डेडलाइन डॉट कॉम के अनुसार, बताया जाता है कि सोनी पिक्चर्स इस श्रृंखला को आगे बढ़ाने […]
हॉलीवुड ‘स्पाइडर-मैन’ श्रृंखला के हिट होने के बाद अब महिलाओं पर केंद्रित ‘स्पाइडर-वूमैन’ फिल्म बनाने की योजना पर विचार कर रहा है. यदि सबकुछ योजना के मुताबिक चलता रहा तो वर्ष 2017 तक यह फिल्म दर्शकों के सामने होगी.
डेडलाइन डॉट कॉम के अनुसार, बताया जाता है कि सोनी पिक्चर्स इस श्रृंखला को आगे बढ़ाने पर काम कर रही है और इसके लिए महिला सुपरहीरोइन के रूप में अभिनेत्री की तलाश में है. इस फिल्म से कई अभिनेत्रियां जुड़ सकती हैं.
उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म वर्ष 2017 तक प्रदर्शित हो जाएगी. ‘द अमेजिंग स्पाइडर-मैन’ फिल्म के निर्देशक मार्क वेब पहले ही इसकी संभावना जता चुके हैं कि स्पाइडर-वूमैन पर्दे सजीव हो सकती है. उन्होंने ईऑनलाइन से कहा था, ‘यह मेरे दिमाग में नहीं है. लेकिन यह एक बेहद रुचिकर विषय होगा.’
दर्शकों के लिए ‘स्पाइडर-वूमैन’ भी दिलचस्प होगा. इसे नए तरीके सक दिखाने की योजना हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










