प्रेग्नैंसी के दौरान फिर न्यूड हुई क्रिस्टीना

Updated:
विज्ञापन
प्रेग्नैंसी के दौरान फिर न्यूड हुई क्रिस्टीना

वाशिंगटन:अपने हर प्रेग्नैंसी के दौरान न्यूड होने वाली मशहूर गायिका क्रिस्टीना एग्विलेरा ने एक बार फिर एक पत्रिका के लिए अपने कपड़े उतार दिये हैं. खबरों की माने तो क्रिस्टीना इन दिनों प्रेग्नेंट हैं. यह उनका दूसरा बच्चा है. डेली मेल में छपी खबर के अनुसार 33 वर्षीय गायिका को अपने शरीर में हुए बदलाव […]

विज्ञापन

वाशिंगटन:अपने हर प्रेग्नैंसी के दौरान न्यूड होने वाली मशहूर गायिका क्रिस्टीना एग्विलेरा ने एक बार फिर एक पत्रिका के लिए अपने कपड़े उतार दिये हैं. खबरों की माने तो क्रिस्टीना इन दिनों प्रेग्नेंट हैं.

यह उनका दूसरा बच्चा है. डेली मेल में छपी खबर के अनुसार 33 वर्षीय गायिका को अपने शरीर में हुए बदलाव से बेहद प्यार है और उन्होंने इसी अवस्था में वी मैग्जीन के लिए नग्न तस्वीरें खिंचवाई हैं.

शुक्रवार को ऑनलाइन जारी एक तस्वीर में वह दिख रही हैं. उनका एक हाथ कमर पर है, जबकि दूसरा सिर पर. इस बारे में एग्विलेरा ने कहा, ‘एक महिला के रूप में मुझे अपनी गर्भावस्था पर गर्व है. पत्रिका को अपनी इस तस्वीर को मैंने पूरे आत्मविश्वास और निडर होकर समर्पित किया है.

गौरतलब है कि गायिका के मंगेतर 28 वर्षीय मैथ्यू रटलर हैं और संभावना है कि इस महीने वह पिता बन जाएंगे. उल्लेखनीय है कि पहले बच्चे के जन्म के समय भी इस गायिका ने एक पत्रिका के लिए न्यूड तस्वीरें खिंचवाईं थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola