''द रॉक'' ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी

हॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक ड्वेन जॉनसन उर्फ ‘द रॉक’ ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रैंड लॉरेन हशियन से शादी रचाई है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. शादी की तस्वीरें ‘द रॉक’ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की थीं. 47 साल के जॉनसन की तस्वीर पर […]
हॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक ड्वेन जॉनसन उर्फ ‘द रॉक’ ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रैंड लॉरेन हशियन से शादी रचाई है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. शादी की तस्वीरें ‘द रॉक’ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की थीं. 47 साल के जॉनसन की तस्वीर पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और उनको बधाइयां दे रहे हैं.
ड्वेन जॉनसन ने अपनी गर्लफ्रैंड के साथ शादी हवाई में रचाई. तस्वीरों को शेयर करते हुए जॉनसन ने कैप्शन में लिखा, ‘हमने 18 अगस्त को हवाई में शादी कर ली.’ बता दें कि हाल ही में ड्वेन जॉनसन ने डब्ल्यूडब्ल्यूइ से सन्यास लिया है.
https://www.instagram.com/p/B1V5m7WFfUy/
एक्टर ड्वेन जॉनसन उर्फ ‘द रॉक ‘ साल 2008 से लॉरेन को डेट कर रहे थे. ये दोनों साल 2006 में मिले थे, तब जॉनसन डब्ल्यूडब्ल्यूइ को अलविदा कहने के बाद अपनी पहली फिल्म ‘द गेम प्लॉन ‘ की शूटिंग कर रहे थे. उनकी फिल्म ‘हॉब्स एंड शॉ’ रिलीज हो गई है और भारत में इस फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है.
इस फिल्म में वह ‘ल्यूक हॉब्स’ का किरदार निभा रहे है. इस फिल्म में जेसन स्टेथम भी लीड किरदार निभा रहे हैं. फिल्म ‘हॉब्स एंड शॉ’ में ल्यूक हॉब्स (ड्वेन जॉनसन) और डेकॉर्ड शॉ (जेसन स्टेथम) एक दूसरे को पसंद नहीं करते, इसके बावजूद दोनों साथ में मिशन को पूरा करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




