फिर साथ दिखेंगे एंजेलिना और पिट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2014 10:13 AM
लॉस एंजिल्स:हॉलीवुड सुपर स्टार दंपती ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. खबरों की माने तो फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ के आने के नौ साल बाद फिर एक फिल्म में साथ काम करेंगे. हॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक जोली (39) और पिट (50) प्रेम कहानी पर […]
लॉस एंजिल्स:हॉलीवुड सुपर स्टार दंपती ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. खबरों की माने तो फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ के आने के नौ साल बाद फिर एक फिल्म में साथ काम करेंगे. हॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक जोली (39) और पिट (50) प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग के लिए यूरोप जायेंगे.
एक सूत्र ने कहा कि वे फिल्म की शूटिंग करने भूमध्य सागर के द्वीप माल्टा जा रहे हैं. जोली ने फिल्म के बारे में कहा, इस तरह की फिल्में हमें पसंद हैं लेकिन इन फिल्मों में हमें कोई लेता नहीं है. यह एक बहुत ही प्रयोगात्मक, स्वतंत्र तरह की फिल्म है, जिसमें हमें एक साथ अभिनय करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










