निर्देशक निकोलस लोपेज ने किया आठ महिलाओं का यौन शोषण

सैंटियागो : चिली के लोकप्रिय फिल्म निर्देशक निकोलस लोपेज पर आठ अदाकाराओं तथा मॉडलों ने यौन शोषण के आरोप लगाये हैं. ‘सबादो’ पत्रिका कीरिपोर्ट के अनुसार, चिली में अपनी हास्य फिल्मों से लोकप्रियता हासिल करने वाले लोपेज पर आरोप है कि वह काम देने का वादा करके अभिनेत्रियों और मॉडलों को अपने साथ सेक्स करने […]
सैंटियागो : चिली के लोकप्रिय फिल्म निर्देशक निकोलस लोपेज पर आठ अदाकाराओं तथा मॉडलों ने यौन शोषण के आरोप लगाये हैं. ‘सबादो’ पत्रिका कीरिपोर्ट के अनुसार, चिली में अपनी हास्य फिल्मों से लोकप्रियता हासिल करने वाले लोपेज पर आरोप है कि वह काम देने का वादा करके अभिनेत्रियों और मॉडलों को अपने साथ सेक्स करने को कहते थे.
हालांकि, लोपेज ने इन आरोपों को ‘मजाक और बकवास’ बताते हुए खारिज किया है. निर्देशक का कहना है कि उसने कोई ‘गंभीर एवं आपराधिक’ कृत्य नहीं किये हैं. ‘सबादो’ की कवर स्टोरी में कई महिलाओं के बयान हैं, जिनमें उन्होंने लोपेज पर यौन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है.
अभिनेत्री एवं पत्रकार डेनियाला गीनस्टार ने पत्रिका से कहा, ‘उसने चिली की एक टेलीविजन शख्सीयत के साथ सेक्स करते हुए अपना वीडियो बड़े स्क्रीन पर दिखाया.’ अन्य अदाकाराओं ने आरोप लगाया कि लोपेज ने फिल्म उत्सवों, पार्टियों में उन्हें जबरन चूमा और उनके सामने सेक्स का प्रस्ताव रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










