बंद होने वाला है ‘द कैरी डायरीज’ का प्रसारण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2014 10:06 AM
लॉस एंजिलिस : टीवी कार्यक्रम ‘द कैरी डायरीज’ जल्द ही खत्म होने वाला है. यह कार्यक्रम ‘सेक्स एंड द सिटीज’ का प्रीक्वल था और अब अपने दो सत्रों के प्रसारण के बाद खत्म होने वाला है. डेडलाइन की खबर के अनुसार, कार्यक्रम में अन्ना सोफिया रॉब ने युवा कैरी ब्रैडशॉ का किरदार निभाया है. आरंभ […]
लॉस एंजिलिस : टीवी कार्यक्रम ‘द कैरी डायरीज’ जल्द ही खत्म होने वाला है. यह कार्यक्रम ‘सेक्स एंड द सिटीज’ का प्रीक्वल था और अब अपने दो सत्रों के प्रसारण के बाद खत्म होने वाला है.
डेडलाइन की खबर के अनुसार, कार्यक्रम में अन्ना सोफिया रॉब ने युवा कैरी ब्रैडशॉ का किरदार निभाया है. आरंभ में उनके प्रशंसकों की संख्या अधिक थी लेकिन अब इतनी नहीं है कि इसके तीसरे सत्र को शुरु किया जा सके. एक अन्य कार्यक्रम ‘द टुमॉरो पीपल’ का भी दूसरा सत्र शुरु नहीं हो पाएगा. यह कार्यक्रम चर्चित ब्रिटिश धारावाहिक पर आधारित था. इस कार्यक्रम को भी दर्शक नहीं मिल पाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










