ब्रैड पिट और एंजिलिना जोली की जोड़ी फिर दिखेगी साथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2014 4:09 PM
लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड अदाकारा एंजिलिना जोली अपने साथी ब्रैड पिट के साथ जल्द ही फिर से एक फिल्म के लिए जोड़ी बनाते नजर आएंगी। यह फिल्म खुद एंजिलिना ने लिखी है. डेडलाइन की खबर के मुताबिक इस फिल्म की योजना की वजह से 2005 में आयी मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ के बाद दोनों पहली […]
लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड अदाकारा एंजिलिना जोली अपने साथी ब्रैड पिट के साथ जल्द ही फिर से एक फिल्म के लिए जोड़ी बनाते नजर आएंगी। यह फिल्म खुद एंजिलिना ने लिखी है.
डेडलाइन की खबर के मुताबिक इस फिल्म की योजना की वजह से 2005 में आयी मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ के बाद दोनों पहली बार फिर से एक साथ नजर आयेंगे.
अभी तक कोई भी वितरक और स्टूडियो फिल्म से नहीं जुडा है.पिट ने 2011 में आयी एंजिलिना की पहली निर्देशित फिल्म इन द लैंड ऑफ ब्लड एंड हनी में अतिथि भूमिका निभायी थी.पिट ने एक बार कहा था कि वह उनके (एंजिलिना) के साथ फिर से काम करना पसंद करेंगे.पिट (50) और एंजिलिना (38) मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ फिल्म के सेट पर एक-दूसरे के नजदीक आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










