ब्रैड पिट और एंजिलिना जोली की जोडी फिर दिखेगी साथ?

Updated:
विज्ञापन
ब्रैड पिट और एंजिलिना जोली की जोडी फिर दिखेगी साथ?

लॉस एंजिलिस :हॉलीवुड अदाकारा एंजिलिना जोली अपने साथी ब्रैड पिट के साथ जल्द ही फिर से एक फिल्म के लिए जोडी बनाते नजर आएंगी. यह फिल्म खुद एंजिलिना ने लिखी है. डेडलाइन की खबर के मुताबिक इस फिल्म की योजना की वजह से 2005 में आई ‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ के बाद दोनों पहली बार […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस :हॉलीवुड अदाकारा एंजिलिना जोली अपने साथी ब्रैड पिट के साथ जल्द ही फिर से एक फिल्म के लिए जोडी बनाते नजर आएंगी. यह फिल्म खुद एंजिलिना ने लिखी है. डेडलाइन की खबर के मुताबिक इस फिल्म की योजना की वजह से 2005 में आई ‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ के बाद दोनों पहली बार फिर से एक साथ नजर आएंगे.

अभी तक कोई भी वितरक और स्टूडियो फिल्म से नहीं जुडा है. पिट ने 2011 में आई एंजिलिना की पहली निर्देशित फिल्म ‘इन द लैंड ऑफ ब्लड एंड हनी’ में अतिथि भूमिका निभायी थी. पिट ने एक बार कहा था कि वह उनके (एंजिलिना) के साथ फिर से काम करना पसंद करेंगे. पिट (50) और एंजिलिना (38) ‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ फिल्म के सेट पर एक-दूसरे के नजदीक आए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola