टैटू हटवाने के बारे में सोच रही हैं ईवा लोंगोरिया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया के बारे में खबर है कि वह अपने शरीर के सारे टैटू हटवाने के बारे में योजना बना रही हैं. ऐसी खबरें उनके एक क्लीनिक से निकलने और कलाई में पट्टी बंधे हुये देखे जाने के बाद सामने आयी हैं. ई ऑनलाइन की खबरों मुताबिक, 39 वर्षीय लोंगोरिया ने […]
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया के बारे में खबर है कि वह अपने शरीर के सारे टैटू हटवाने के बारे में योजना बना रही हैं. ऐसी खबरें उनके एक क्लीनिक से निकलने और कलाई में पट्टी बंधे हुये देखे जाने के बाद सामने आयी हैं.
ई ऑनलाइन की खबरों मुताबिक, 39 वर्षीय लोंगोरिया ने अपने पूर्व पति टोनी पार्कर का टैटू करवाया था और वह उसे हटवाने के लिए कैलिफोर्निया के एक क्लीनिक गयीं थी.
एक सूत्र ने बताया कि वह वहां करीब 20 मिनट रुकीं और जब वह निकली तो उनके कलाई पर पट्टी बंधी हुयी थी. उन्हें देख कर ऐसा लग रहा था कि इस दौरान उन्हें दर्द हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










