एंजेलीना जोली और ब्रेड पिट छुट्टी का आनंद लेते दिखे

Updated:
विज्ञापन
एंजेलीना जोली और ब्रेड पिट छुट्टी का आनंद लेते दिखे

लॉस एंजिल्स: सिलीब्रेटी युगल एंजेलीना जोली और ब्रेड पिट को बेवर्ली हिल्स के एक होटल में कुछ समय के लिए साथ देखा गया. इस दौरान वह छुट्टी का आनंद ले रहे थे. अमेरिकी पत्रिका के मुताबिक, दंपत्ति ने एक दूसरे के हाथों में हाथ डालकर होटल में प्रवेश किया, जहां उन्होंने अपने छह बच्चों के […]

विज्ञापन

लॉस एंजिल्स: सिलीब्रेटी युगल एंजेलीना जोली और ब्रेड पिट को बेवर्ली हिल्स के एक होटल में कुछ समय के लिए साथ देखा गया. इस दौरान वह छुट्टी का आनंद ले रहे थे.

अमेरिकी पत्रिका के मुताबिक, दंपत्ति ने एक दूसरे के हाथों में हाथ डालकर होटल में प्रवेश किया, जहां उन्होंने अपने छह बच्चों के बिना कुछ वक्त बिताया. 38 वर्षीय जोली और 50 वर्षिय पिट की यह रोमांटिक छुट्टी दोनों के काम के सिलसिले में कई महीने अलग रहने के बाद हुई है.

‘‘ट्वैल्व ईयर्स ए स्लेव’’ अभिनेता पिट ने इन सर्दियों का अधिकतर समय लंदन में द्वितीय विश्व युद्ध पर आधारित फिल्म ‘फ्युरी’ के फिल्मांकन में बिताया और उनकी संगिनी ऐंजिलिना ऑस्ट्रेलिया में द्वितीय विश्व युद्ध पर ही आधारित फिल्म ‘‘अनब्रोकन’’ के निर्देशन में व्यस्त रहीं. वे व्यस्तता के बावजूद बीते महीनों में कई बार मिले थे. उन्होंने दिसंबर में सिडनी में अपने बच्चों के साथ समुद्र में कुछ समय एक नौका पर भी बिताया था. मार्च महीने के शुरु में दोनों ने आस्कर पुरस्कार समारोह में भी भाग लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola