लुईस को मजाकिया मानती हैं साथी कलाकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:42 PM

विज्ञापन

लंदन : फिल्म ‘लिंकन’ के स्टार अभिनेता डेनियल डे-लुईस को उनकी सह कालाकार सैली फील्ड्स बेहद मजाकिया मानती हैं. कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, 66 वर्षीय फील्ड्स ने कहा कि जब उनकी जोड़ी पुरस्कार समारोह में मंच पर गई तो उनपर डे-लुईस का काफी खराब प्रभाव रहा. फील्ड्स ने कहा, ‘‘डेनियल बेहद मजेदार किस्म […]

विज्ञापन

लंदन : फिल्म ‘लिंकन’ के स्टार अभिनेता डेनियल डे-लुईस को उनकी सह कालाकार सैली फील्ड्स बेहद मजाकिया मानती हैं.

कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, 66 वर्षीय फील्ड्स ने कहा कि जब उनकी जोड़ी पुरस्कार समारोह में मंच पर गई तो उनपर डे-लुईस का काफी खराब प्रभाव रहा.

फील्ड्स ने कहा, ‘‘डेनियल बेहद मजेदार किस्म के मजाकिया इंसान हैं. वे हमेशा कुछ न कुछ मजाकिया करना चाहते हैं और मैं हमेशा कहती हूं, ’डेनियल, हम ऐसा नहीं कर सकते. वो बिल्कुल चौंका देते हैं. हम स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉडर्स में मंच पर साथ में पुरस्कार दे रहे थे और वे कह रहे थे, ‘ओके, चलो कुछ पागलपन करते हैं.’ और वहां मैं यही कह रही थी, ‘नहीं, मैं थोड़ी सम्मानित दिखने की कोशिश कर रही हूं.’’’

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि डे-लुईस के बेहद सधे हुए अंदाज में अभिनय के कारण उनका मजाकिया पक्ष अक्सर उपेक्षित हो जाता है. उन्होंने कहा, ‘‘हम मंच पर आए. वहां मुझे कुछ पढ़ना था लेकिन मैं मॉनिटर को देख ही नहीं सकी इसलिए मैं अपना कागज लेकर आई ताकि मैं उसे पढ़ सकूं. उसने :डे-लुईस ने:मेरे चश्मे भी ले लिए थे इसलिए मैं देख ही नहीं सकी. तब मुझे डे-लुईस के चश्मे भी उतार देने पड़े. हम हंसते-हंसते पूरी तरह पागल हो गए.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola