बॉलीवुड के मोस्ट इंटेलेक्चुअल एक्टर्स की गिनती में आने वाले आर माधवन 8वीं में हुए थे फेल, एयर होस्टेस से की शादी

Happy Birthday R. Madhavan: आर माधवन आज 54 साल के हो चुके हैं. आज के समय में ये टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं, जो हर किरदार को बड़ी बखूबी निभाता है. माधवन के फिल्मों में फरहान बनने से लेकर एफटीआईआई में अध्यक्ष बनने तक के सफर के बारे के आज हम जानेंगे.
Happy Birthday R. Madhavan : बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड और इंटेलेक्चुअल एक्टर आर माधवन आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. आर माधवन न केवल एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि एक अच्छे लेखक और फिल्म निर्माता भी हैं. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म शैतान में वह नजर आए थे. उनकी दमदार एक्टिंग की फैंस दीवानी हो गई थी. ऐसे में आज एक्टर के बर्थडे पर उनके बारे में ऐसी बातें बताएंगे जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

10वीं में आई थी सप्लीमेंट्री
आर माधवन का जन्म 1 जून 970, में जमशेदपुर, झारखंड (तब बिहार) के एक तमिल परिवार में हुआ था. आर माधवन का असल नाम बालाजी रंगनाथ हैं, और प्यार से लोग उन्हें मैडी कह कर पुकारते हैं. दरअसल, रंगनाथ उनके पिता का नाम है. माधवन एक पढ़े-लिखे परिवार से आते हैं. उनके पिता रंगनाथ टाटा स्टील में एग्जीक्यूटिव मैनेजर है तो वहीं, उनकी मां सरोजा एक बैंक मैनेजर हैं. लेकिन इसके बाद भी माधवन का मन पढ़ाई में नहीं लगता था. उन्होंने अपनी पढ़ाई डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल जमशेदपुर से की है. बता दें कि वह 8वीं कक्षा में फेल हो गए थे और तो और 10वीं में उनकी सप्लीमेंट्री तक आई थी. पढ़ाई में शुरू से ही लापरवाही बरतने की वजह से माधवन को काफी दिक्कतें हुई. 12वीं पूरी करने के बाद माधवन इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते थे. लेकिन फिजिक्स और मैथ्स में काम मार्क्स की वजह से उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल रहा था. जिसके बाद उन्होंने काफी मेहनत की और उनकी मेहनत रंग भी लाई. उन्होंने कोल्हापुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया. जहां से माधवन ने इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रैजुएशन किया.

माधवन आर्मी में ज्वाइन होना चाहते थे
माधवन की उपलब्धियों की बात करें तो वह कनाडा में बतौर कल्चरल एम्बेसडर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. यही नहीं बल्कि उन्हें महाराष्ट्र सरकार ने बेस्ट कैडेट का अवॉर्ड से सम्मानित भी किया है. बता दें कि आर माधवन ने नेवी, आर्मी और एयरफोर्स की ट्रेनिंग भी ले चुके हैं। हालांकि, उनका सपना आर्मी में ज्वाइन होने का था, लेकिन महज 6 महीने की कम आयु से चूक गए. मैडी ने पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनालिटी डेवलपमेंट का भी कोर्स भी किया है. हाल ही में एक्टर एफटीआईआई के अध्यक्ष के पद पर चुने गए हैं.
आर माधवन ने करियर की शुरुआत कैसी की?
आर माधवन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में कमर्शियल एड्स से की थी. इसके बाद वह कई टीवी शोज भी नजर आए. उन्होंने साल 1998 में अपना पहला फिल्मी डेब्यू किया. दरअसल, वह एक इंग्लिश फिल्म इन्फर्नो में इंडियन पुलिस ऑफिसर की रोल में नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने कई साउथ की फिल्मों में भी काम किया. इसके लिए उन्हें साउथ फिल्म फेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था.
आर माधवन ने रहना है तेरे दिल से हिंदी फिल्मों में एंट्री ली, जिसके बाद दर्शकों को उनका किरदार काफी पसंद भी आया था. इस फिल्म में उनके अपोजिट दिया मिर्जा थी. फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी कमी की थी. इसके बाद वह अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म गुरु में भी काम किया. इस फिल्म में इनके किरदार को दर्शकों ने काफी सराहया. गुरु के बाद माधवन साल 2010 के रिलीज हुई 3 इडियट्स में नजर आए, फिल्म में फरहान बने माधवन का अब्बा नही मानेंगे वाला डायलॉग आज भी बच्चे बच्चे के जुबान पर चढ़ा है.

आर माधवन के बेटे वेदांत भारत के लिए गोल्ड मेडल ला छुए हैं
आर माधवन ने साल 1999 में एक्स एयरहोस्टेस सरिता बिरजे से लव मैरिज की थी. साल 2005 में इन दोनों का एक बेटा हुआ, जिसका नाम वेदांत माधवन है.

वेदांत भी अपने पिता की तरह काफी प्रतिभाशाली हैं. उन्होने इंटरनेशनल लेवल पर भारत के लिए तैराकी में गोल्ड मेडल और 3 पदक जीते थे.

आर माधवन की नेटवर्थ कितनी है?
आर माधवन अपनी एक फिल्म के लिए कम से कम 6-8 करोड़ फीस लेते हैं. उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जैसे रॉकेट्री, 3 इडियट्स, तनु वेड्स मनु. इसके अलावा वह दक्षिणी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. माधवन की टोटल नेटवर्थ 115 करोड़ रुपए है.
Also Read KK Death Anniversary: सिंगर बनने के लिए छोड़ दी थी नौकरी, इस सॉन्ग ने बदल दी थी केके की जिंदगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










