Govinda BDay: कभी मुंबई में रहने के लिए नहीं था घर, पान की दुकान पर चमकी किस्मत, आज हैं करोड़ों के मालिक

Govinda Birthday 80 दशक के सुपरस्टार गोविंदा आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर ये मुकाम हासिल की है. उन्होंने ‘लव 86’ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था.

Govinda Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा आज अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. गोविंदा को परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग, कॉमेडी और एक्शन के लिए जाना जाता है. सोशल मीडिया पर एक्टर की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है.

ऐसे में क्या आपको पता है कि स्ट्रगल के दिनों में गोविंदा के पास रहने के लिए घर नहीं था. वो अपने मामा के लिए यहां रहकर ऑडिशन देते थे. एक वक्त की बात है जब वह पान की दुकान पर खड़े थे, तभी बीआर चोपड़ा कैंप के जनरल मैनेजर की नजर उनपर पड़ी और वो एक्टर को ऑफिस के अंदर ले गए, वहां एक्टिंग करवाई और एक टेक में ही ओके कर दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा की कुल संपत्ति 170 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी वार्षिक आय लगभग 10-12 करोड़ रुपये है. कथित तौर पर, स्टार प्रति फिल्म 5-6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, दूसरी ओर, वह विज्ञापन करके 2 करोड़ रुपये कमाते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा के पास एक आलीशान बंगला है. जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है. हालांकि, उनके पास मुंबई के जुहू और मड आइलैंड में भी संपत्ति है.

गोविंदा को महंगी गाड़ियों का काफी ज्यादा शौक है. उनके पास 15 लाख रुपये की हुंडई क्रेटा, 34 लाख रुपये की टोयोटा फॉर्च्यूनर और 36 लाख रुपये की फोर्ड एंडेवर है. इनके अलावा, गोविंदा के पास कुछ हाई-एंड लक्जरी कारें भी हैं, जिनमें एक मर्सिडीज C220D शामिल है, जिसकी कीमत 43 लाख रुपये है, और एक मर्सिडीज बेंज GLC जिसकी कीमत 64 लाख रुपये है.

अभिनेता ने 1986 की फिल्म इल्जाम से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, लेकिन कुछ फिल्मों के बाद, अभिनेता ने कॉमेडी फिल्मों में कदम रखा और कुली नंबर 1, अनाड़ी नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां, हद कर दी आपने, पार्टनर जैसी हिट फिल्मों में काम किया. अभिनेता ने कई पुरस्कार भी जीते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










