ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: शिवानी की लव स्टोरी के लिए विराट से हाथ मिलाएगी सई, राजीव को झटका

Updated at : 06 Apr 2022 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: शिवानी की लव स्टोरी के लिए विराट से हाथ मिलाएगी सई, राजीव को झटका

'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शिवानी की लव स्टोरी को ट्रैक पर लाने के लिए सई एक नया प्लान बनाएगी और विराट से हाथ भी मिलाएगी. उधर विराट राजीब को करारा थप्पड़ जड़ेगा.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein upcoming Episode: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन-दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में सई और विराट के बीच का झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों अपने बीच के रिश्ते को सुधारने की कोशिश तो कर रहे हैं, हालांकि मामला लगातार उलझता जा रहा है.

बीते एपिसोड में हमने देखा कि अश्विनी, सई पर गुस्सा होती है. वो विराट के घर छोड़ने के फैसले पर सई को दोषी ठहराती है. अश्विनी चिल्लाती है कि उसका बेटा जॉब ट्रांसफर ले रहा है और सईं के कारण उससे दूर जा रहा है. भवानी करिश्मा से सईं के बैग लाने और उसे घर से बाहर निकालने के लिए कहती हैसईं सारे परिवार को समझाती है कि उन्हें विराट को समझाना होगा कि उनका ट्रांसफर लेने का फैसला गलत है. इधर विराट के कंधे में बहुत ज्यादा दर्द होता है और सई विराट की डॉक्टर बनकर उसका इलाज करेगी. विराट सई को इलाज के रुपए देगा.

https://www.instagram.com/p/Cb9vzFVATAP/
शिवानी के एक्स से मिलेगी सई

आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि सई को शिवानी के एक्स राजीव के बारे में पता चलता है. जिसके बाद सई शिवानी के मैसेज से राजीव को कॉल कर मिलने के लिए बुलाती है. राजीव शिवानी का मैसेज देखकर खुश हो जाता है और उसके लिए सरप्राइज प्लॉन करता है. हालांकि मौके पर सई को देखकर राजीव परेशान हो जाएगा. वहीं विराट सई का पीछा करता है. जब वह राजीव को देखेगा तो वह उसे जोरदार तमाचा मारेगा. यहीं नहीं पुरानी बातों से विराट परेशान हो जाता है और पुलिस को बुलाकर राजीव को अरेस्ट करवा देता है.

सई विराट को शांत होने के लिए कहेगी और राजीव से कई तरह के सवाल पूछेगी. जिसके जवाब में राजीव इतना ही कहेगा कि वह उस समय शिवानी से शादी को तैयार नहीं था, हालांकि अब उसे पछतावा है. जिसके बाद सई शिवानी और राजीव के लव स्टोरी को पूरा करने की कोशिश करेगी.

सई इस प्लॉन के बारे में विराट को बताएगी. हालांकि विराट पहले सुनने से इंकार कर देगा. बाद में जब सई विराट से राजीव की मदद करने के लिए हेल्प मांगेगी, तो विराट चाहकर भी मना नहीं कर पाएगा. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि शिवानी और राजीव की लव स्टोरी को पूरा करने के लिए सई क्या-क्या करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola