Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: तेजस्विनी ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोली- नील के साथ शादी को…

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में हाई-इंटेंसिटी ड्रामा नील और तेजस्विनी के बीच होने वाला है. वैभवी हंकारे ने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: स्टारप्लस का शो गुम है किसी के प्यार में अपनी नई कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. हाल ही में सीरियल ने लीप लिया. जिसके बाद भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज के साथ कई स्टार्स को जाना पड़ा. अब वैभवी हंकारे, सनम जौहर और परम सिंह मुख्य किरदार में हैं. तीनों तेजस्विनी, रुतुराज और नील की भूमिका निभा रहे हैं.

वैभवी हंकारे ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में की तेजस्विनी उर्फ ​​वैभवी हंकारे ने अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर कहा, “गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट प्रोमो दर्शकों को अपने दिल दहला देने वाले ट्विस्ट से रोमांचित कर देगा. तेजस्विनी के पिता मोहित के आकस्मिक निधन और उनकी दूसरी शादी के चौंकाने वाले खुलासे के साथ, तेजस्विनी भावनाओं के बवंडर में फंस गई है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या तेजस्विनी और नील कभी मिल पाएंगे और भाग्य उन्हें कैसे एक साथ लेकर आएगा. इसमें काफी मजा और ट्विस्ट आने वाला है.”

अपकमिंग एपिसोड में होगा हाई-इंटेंसिटी ड्रामा

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”अपकमिंग एपिसोड हाई-इंटेंसिटी ड्रामा पेश करने के लिए तैयार है. सभी उथल-पुथल के बीच तेजस्विनी के सामने एक बड़ी दुविधा खड़ी हो जाएगी. क्या तेजस्विनी के सामने मोहित की आखिरी इच्छा का खुलासा होगा, क्या वह नील के साथ अपनी शादी को स्वीकार करेगी. केवल समय ही बताएगा कि नियति में क्या लिखा है. अभी रहस्यों से जूझते हुए, तेजस्विनी ने नील को फोन करने का साहस जुटाया और उसे अपने पिता के निधन के बारे में बताया. जवाब में, नील ने उससे मिलने के लिए कहा.”

गुम है किसी के प्यार में के प्रोमो में क्या है खास

प्रोमो की शुरुआत भावनात्मक रूप से हिली हुई तेजस्विनी से होती है, जो अपने पिता के निधन और उनकी दूसरी शादी के बारे में जानकर शॉक्ड हो जाती है. तभी मोहित के पिता कहते हैं कि वे सभी नागपुर जाएंगे. तभी नील का फोन आता है और वह पूछता है कि मोहित अंकल को टेस्ट के लिए आना था, वह आए नहीं. तभी तेजा बताती है कि उसे पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे. नील यह सुनकर टूट जाता है. इसी बीच वह अपना फोन घरपर ही भूल जाती है. नील बार बार उसे कॉल करता है. वीजिो उनके प्रश्नवाचक शब्दों के साथ समाप्त होता है, “क्या तेजस्विनी से मिलना हो पाएगा या नहीं?”

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने शो में लीप के बाद नए स्टारकास्ट को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो भी मैं देख…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola