Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: तेजस्विनी ने शो में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सेट पर हर दिन…
Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Mar 2025 4:57 PM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद वैभवी हंकारे की एंट्री हुई. वह तेजस्विनी का किरदार निभाती है. अब उन्होंने सीरियल में काम करने पर बात की है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में ने जबसे लीप लिया है, तबसे इसकी कहानी को दर्शक ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं. यही कारण है कि टीआरपी चार्ट में यह टॉप 10 से बाहर हो गया है. शो में वैभवी हंकारे, परम सिंह और सनम जौहर मेन लीड के तौर पर नजर आ रहे हैं. तीनों के बीच लव ट्रायंगल चल रहा है. अब वैभवी, जिन्होंने ‘सिंदूर की कीमत’ और ‘शादी शेयरें लागू’ जैसे शो में मुख्य भूमिका निभाई है, उन्हें लगता है कि हर प्रोजेक्ट खास है.
गुम है किसी के प्यार में तेजस्विनी की भूमिका निभाने पर क्या बोली वैभवी
वैभवी हंकारे ‘गुम है किसी के प्यार में’ में तेजस्विनी का किरदार निभाती नजर आ रही हैं. उन्होंने शो को लेकर कहा, “सीरियल में तेजस्विनी का किरदार निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी है और सेट पर हर दिन कुछ नया सीखने का अनुभव करते हैं. इस यात्रा ने मुझे धैर्य, अनुशासन और अपनी कला के प्रति सच्चे रहने का महत्व सिखाया है.”
इन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं वैभवी
मुंबई में पली-बढ़ी वैभवी ने 9 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बारे में बताते हुए वह कहती हैं, “जब मैं सिर्फ 9 साल की थी, तब मैंने अभिनय करना शुरू कर दिया था. तब से, एक्टिंग मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा रहा है. मैंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘सावधान इंडिया’ और एक हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रेसेस ऑफ सैंडलवुड’ जैसे प्रोजेक्ट किए. मैंने अपनी शिक्षा और जुनून को संतुलित करने के साथ-साथ यह सब किया.”
स्कूल के बाद ऑडिशन देती थी वैभवी
एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैं अपने स्कूल के बाद ऑडिशन देती थी. यहां तक कि अपने स्कूल के दिनों में भी मैंने कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता था. पढ़ाई और ऑडिशन के बीच संतुलन बनाना, रिजेक्शन का सामना करना और लगातार खुद को साबित करना, यह सब काफी परेशान कर देने वाला था, लेकिन इन अनुभवों ने मुझे उस व्यक्ति के रूप में आकार दिया है, जो मैं आज हूं और मैं इसे किसी अन्य तरीके से नहीं कर सकती.” शो में परम सिंह और सनम जौहर भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










