ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: विराट और सई इस वजह से हो रहे दूर? पाखी उठाएगी मौके का फायदा

Updated at : 17 Jun 2022 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: विराट और सई इस वजह से हो रहे दूर? पाखी उठाएगी मौके का फायदा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin upcoming episode: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि पाखी अपनी मां पर नाराज हो जाती है औऱ कहती है हर बार उसकी जिंदगी के बारे में कोई और फैसला नहीं ले सकता.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) निनाद अपने बेटे के साथ कॉपी पीने के लिए कैफै जाता है. इस दौरान पाखी भी वहां आ जाती है औऱ उन्हें साथ में देखती है. पाखी को लगता है कि उसे उन दोनों की बाते सुननी चाहिए औऱ वो उनके बगल वाले टेबल पर बैठी जाती है.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट ट्रैक

गुम है किसी के प्यार में आप देखेंगे कि निनाद, विराट से उसके और सई के बारे में बात करते है. वो पूछते है कि उनदोनों के बीच कुछ हुआ है क्या. हालांकि विराट इसपर बात करने से बचता है. हालांकि बार-बार निनाद के पूछने पर विराट कहता है कि वो सई से इस बारे में बात नहीं कर पा रहा. निनाद पूछता है कि क्या वो सई को घटनाओं के लिए दोषी ठहरा रहा है.

विराट और निनाद की बात

इसपर विराट कहता है कि कभी ऐसा नहीं है. पाखी उनकी बात सुन लेती है औऱ सोचती है कि बच्चे को खोने की वजह से दोनों दूर हो रहे है. निनाद उसे बच्चा गोद लेना और सरोगेसी का ऑप्शन देता है. वो कहता है कि सई ने भी इसके बारे में उससे पूछा था और उसने मना कर दिया. निनाद उसे सबकुछ भूलकर आगे बढ़ने के लिए कहता है. साथ ही सई के सवाल का जवाब देने के लिए कहता है. विराट बिना कुछ कहे वहां से उठकर चला जाता है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: पाखी बनेगी विराट के बच्चे की मां?तसवीरें देख यूजर्स पूछ रहे ये सवाल
पाखी ने सुनी विराट की बात

पाखी उनकी बातें सुनकर सोचती है कि विराट, सई से दूर जा रहा है क्योंकि वो उसे बच्चा नहीं दे पाएगी. वो सोचती है क्या वो विराट को दोबारा पा सकती है. वौशाली, पाखी को विराट से दूर रहने और अपनी लाइफ के बारे में सोचने के लिए कहती है. पाखी कहती है कि सई उसे बच्चा नहीं दे सकती और वो उसे बच्चा दे सकती है. वैशाली उसे दोबारा सोचने के लिए कहती है.

पाखी हुई अपनी मां पर नाराज

पाखी अपनी मां पर नाराज हो जाती है औऱ कहती है हर बार उसकी जिंदगी के बारे में कोई और फैसला नहीं ले सकता. वह कहती है कि मैंने हमेशा दूसरों से सुना. अब मैं अपने जीवन के बारे में फैसला करूंगी. वह कहती है कि मुझे चव्हाण निवास वापस जाना होगा, भले ही मुझे उसके दोस्त के रूप में रहना पड़े.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola