Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नील ने शो की लगातार गिरती TRP पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शकों को ट्रैक…

Param Singh on Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin off air last episode
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और परम सिंह स्टारर गुम है किसी के प्यार में अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. हालांकि टीआरपी रेटिंग में इसके नंबर्स लगातार गिर रहे हैं. अब नील ने इसपर बात की और बताया कि दर्शक क्या चाहते हैं.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में टीवी के टॉप सीरियल में से एक है. एक वक्त था, जब इसकी कहानी को खूब किया जा रहा था. हालांकि इसमें अचानक से लीप आया और नील, तेजस्विनी और रुतुराज के किरदार में परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर की एंट्री हुई. तीनों की कहानी से दर्शक जुड़ नहीं पाए और हर हफ्ते के साथ इसकी टीआरपी गिरती चली गई. हाल ही के दिनों में तेजस्विनी की मौत हो गई और सावी की फिर से एंट्री हुई. उन्होंने एसीपी सावी ठक्कर के रूप में वापसी की. बावजूद इसके रेटिंग में कोई सुधार नहीं हुआ. यह अभी भी टॉप 10 से बाहर है. अब नील ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
टीआरपी नंबरों में उतार-चढ़ाव पर परम सिंह क्या बोले
सवी और नील की नई जोड़ी भी नंबर वापस लाने में विफल रही है. अब, परम सिंह ने गुम है किसी के प्यार में की टीआरपी संख्या में उतार-चढ़ाव के बारे में बात की. उन्होंने बॉलीवुडलाइफ से कहा, “यह एक अच्छा एहसास है, जब हम जो कड़ी मेहनत करते हैं, वह नंबरों में तब्दील हो जाती है और टीआरपी में वृद्धि हमेशा हमें बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करती है. रेटिंग में उतार-चढ़ाव की प्रकृति होती है और जो एक हफ्ते में काम करता है, वह अगले में काम नहीं कर सकता है. यह दर्शकों की रुचि और ट्रैक उनको पसंद आ रहा है या नहीं, इसपर निर्भर करता है. मैं पर्सनली सिर्फ अच्छा काम करने पर फोकस करता हूं.”
तेजस्विनी की मौत के बाद नील के किरदार में आए बदलाव पर क्या बोले परम सिंह
परम ने तेजस्विनी की मौत के बाद अपने किरदार में आए बदलाव के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, “वास्तव में, नील का किरदार निश्चित रूप से बदल गया है और ईमानदारी से कहूं तो यह कभी आसान नहीं होता. एक अभिनेता के तौर पर आप लगातार अपने किरदार में गहराई से उतरने की कोशिश कर रहे होते हैं. मैं हमेशा उनके व्यक्तित्व को समझने के नए तरीके खोजता रहता हूं, अलग-अलग चीजें आजमाता हूं और हर सीन के साथ नील की नई परतें खोजता हूं. मेरा मानना है कि जब तक शो ऑन एयर है, तब तक नील को समझने की यह एक निरंतर यात्रा होगी.”
यह भी पढ़ें- Housefull 5 Review: अक्षय कुमार की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें पास हुई या फेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










