Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अर्श या जिगर ने नहीं, इस शख्स ने किया ईशा का एक्सीडेंट, रजत से है गहरा कनेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Nov 2024 1:22 PM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि पार्टी में सवी और रजत को देखकर आशिका जल-भुन जाती है. आशिका सबके सामने सवी की बेइज्जती करने की कोशिश करती है. हालांकि रजत सवी का साइड लेता है और आशिका को जवाब देता है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा रजत, सवी को उमेश की पार्टी में साथ में चलने के लिए मना लेता है. रजत उसे पार्लर में जाकर तैयार होने के लिए कहता है. सवी कहती है उसे एक दिखावा करने वाली पत्नी चाहिए. रजत किसी तरह से सवी को पार्लर जाने के लिए मना लेता है. सवी पार्लर जाती है और वहां उसे आशिका मिल जाती है.
उमेश की पार्टी में जाएगी आशिका
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आशिका पार्लर में सवी की बेइज्जती करती है. आशिका कहती है रजत अभी भी उसी से प्यार करता है. सवी उसकी बातें अनसुना कर देती है और अपने काम में लग जाती है. पार्लर में सवी को सई का फोन आता है और वह उसे बताती है कि रजत, उमेश की पार्टी में जा रहा है. आशिका ये सुन लेती है और वह भी उस पार्टी में जाने का मन बनाती है.
आशिका ने किया था ईशा का एक्सीडेंट
पार्टी में आशिका, सवी की बेइज्जती करती है, लेकिन रजत, आशिका का करारा जवाब देता है. उसके बाद आशिका एक वेटर के जरिए सवी की साड़ी पर जूस गिरा देती है. सवी अपनी साड़ी साफ करने के लिए वॉशरूम जाती है. सवी के जाने के बाद आशिका उसे कियान को लेकर इमोशनल बातें कहती है. वह उसे पुरानी बातें याद दिलाती है और रजत को बुरा फील कराती है. आशिका से रजत कहता है कि कुछ भी हो जाए वह पिता बनने के अहसास को भूल नहीं सकता. सवी उनकी बातें सुन लेती है. गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आशिका, रजत से कहती है कि उसकी कार से ईशा का एक्सीडेंट हुआ था. वह उसे खुद को पुलिस से बचाने के लिए कहती है.
Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की अदा का दीवाना हो जाएगा रजत, ईशा का सपोर्ट सिस्टम बनेगा ये शख्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










