ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: जिगर ने चला मास्टरप्लान, सवी से शादी के बाद क्या अब भी आशिका से प्यार करता है रजत

Updated at : 16 Nov 2024 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि पुलिस नये सबूत देखकर जिगर को गिरफ्तार नहीं करती और चली जाती है. रजत परेशान हो जाता है. दूसरी तरफ अशिका और रजत को बातें करते हुए सवी सुन लेती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा की ईशा पुलिस इंस्पेक्टर के सामने झूठ बोलती है. सवी उनसे पूछती है कि वह आखिर किस वजह से जिगर को बचाने की कोशिश कर रही है. सवी सोचती है अगर रजत को पता चलेगा कि ईशा ने अपना बयान बदल दिया, तो वह बहुत गुस्सा करेगा. सवी अपनी मां की दवाई लाने उसके कमरे में जाती है और देखती है कि वहां पर भाग्यश्री का अस्थमा पंप रखा होता है. उसे समझ आ जाता है कि भाग्यश्री ने ही उसकी मां को बयान बदलने के लिए कहा होगा. सवी, ईशा से इस बारे में पूछती है.

रजत का प्लान हुआ फेल

रजत को सवी सारी बात बताती है. रजत ईशा और भाग्यश्री से जिगर को बचाने के बारे में पूछता है. रजत के समझाने पर ईशा पुलिस के सामने सच बोलने के लिए राजी हो जाती है. दूसरी तरफ जिगर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस आती है. पुलिस बताती है कि उनके पास सबूत है कि जिगर ने ब्लैक एसयूवी से ईशा का एक्सीडेंट किया. जिगर बताता है कि उसके पास साइकिल खरीदने के भी पैसे नहीं है. रजत फिर पुलिस को बताता है कि अगर ऐसा हा तो ये अर्श की कार है और उसे जिगर चला रहा था. अर्श पुलिस को एक बिल दिखाता है, जिससे पता चलता है कि अर्श ने वह गाड़ी पहले ही बेच दी थी.

क्या अभी भी आशिका से प्यार करता है रजत?

पुलिस नये सबूत देखकर जिगर को गिरफ्तार नहीं करती और चली जाती है. पुलिस अर्श और जिगर को मैटर सुलझने से पहले तक मुंबई छोड़कर बाहर जाने के लिए नहीं कहते. गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशिका, रजत और सवी एक पार्टी में होते है. आशिका उसेस शिकायत करती है कि वह उसकी हमेशा बेइज्जती करता रहता है. रजत उसे ऐसा गलती दोबारा नहीं करने के लिए कहता है. रजत बताता है कि वह उसके बच्चों की मां है. वह बच्चों की वजह से उससे जुड़ा हुआ है. रजत कहता है उसकी वजह से उसे पिता बनने का सुख मिला है. दोनों की बातें सवी सुन लेती है और उसे बुरा लगता है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की अदा का दीवाना हो जाएगा रजत, ईशा का सपोर्ट सिस्टम बनेगा ये शख्स

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाग्यश्री की आंखों से हटा पर्दा, सामने आई जिगर की सच्चाई, फिर भी इस जिद्द पर अड़ी है तारा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola