Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाग्यश्री की आंखों से हटा पर्दा, सामने आई जिगर की सच्चाई, फिर भी इस जिद्द पर अड़ी है तारा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आखिरकार भागयश्री अपने दामाद जिगर का असली चेहरा देख लेती है. उसे पता चल जाता है कि सवी ने उसे जो कुछ बताया था, सब सच है. दूसरी तरफ तारा किसी की बात नहीं सुनती.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि जिगर की असली चेहरा भाग्यश्री के सामने आ जाएगा. नामकरण समारोह में भाग्यश्री को समझ आ जाएगा कि जिगर एक अच्छा इंसान नहीं है. हालांकि तारा अभी भी अपने पति का बचाव कर रही है. तारा को राजू समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह अपने पिता की भी बात नहीं सुनती. तारा कहती है वह जिगर के साथ अपनी पूरी जिंदगी गुजारना चाहती है.
भाग्यश्री के सामने आया जिगर की सच्चाई
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि भाग्यश्री, जो हमेशा तारा और जिगर का साइड लेती थी, अब सवी का साइड लेने लगी. भाग्यश्री अपनी बेटी तारा को जिगर का सपोर्ट करने पर डांटती है. वह उससे पूछती है कि उसे सच्चाई का अहसास नहीं हुआ क्या. इतना होने के बाद भी तारा समारोह के दौरान जिगर की हरकतों को सही ठहराती है. भाग्यश्री कहती है कि रजत के अनुपस्थिति में जिगर ने सवी का अपमान किया. साथ ही वह समारोह में आशिका और अर्श को भी लेकर आया.
आने वाला एपिसोड होगा काफी मजेदार
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में‘ के नये प्रोमो में दिखाया जाएगा कि सवी और रजत एक-दूसरे के करीब आएंगे. प्रोमो में दिखाया गया कि रजत, सवी के व्यवहार की नकल करने की बात कहता है. वह कहता है कि वह 24 घंटा सवी जैसा बिहेव करेगा. दूसरी तरफ सवी और रजत एक पारंपरिक पारिवारिक अनुष्ठान में भाग लेते हैं. इसके अनुसार दूल्हा रजत अपने मुंह में लौंग या सुपारी रखकर अपनी दुल्हन को उसे खाने के लिए इनवाइट करता है. इसमें सवी और रजत हल्की-फुल्की मस्ती करते दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




