ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी के देवर ने ही ईशा को मारने का किया प्लान, सच्चाई जान रजत के उड़े होश

Updated at : 06 Nov 2024 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि ईशा अस्पताल में एडमिट है. उसकी हालत नाजुक है और इसे लेकर सवी काफी परेशान है. वहीं, दूसरी तरफ तारा ने अपने भाई लकी को घर से दूर भेज दिया है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी और रजत को नर्स बताती है कि ईशा को होश आ गया है. सवी अपनी मां से मिलने उनके कमरे में जाती है. ईशा, सवी को लकी के लैपटॉप पर मृण्मयी और अमन के एक वीडियो के बारे में बताती है. सवी उसे आराम करने के लिए कहती है और लकी का लैपटॉप खोलती है. तभी रजत भी आ जाता है और वह भी लैपटॉप में देखने लगता है. लकी के लैपटॉप पर सवी उसे अमन और मृण्मयी का एडिट किया हुआ वीडियो दिखाती है.

रजत और सवी के सामने खुला लकी का राज

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी, रजत को बताती है कि लकी ही वह इंसान है जिसने मृण्मयी और अमन का वीडियो एडिट किया था. सवी बताती है कि ईशा के सामने ये राज खुल गया और इस वजह से लकी ने उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. हालांकि रजत को सवी की बात पर भरोसा नहीं होता. रजत कहता है उसका भाई ऐसा कुछ नहीं कर सकता. वह सुझाव देता है कि किसी ने लकी के लैपटॉप में ये वीडियो डाल दिया होगा.

लकी को गिरफ्तार कर ले जाएगी पुलिस

सवी, रजत को बताती है लकी अपने दोस्त की कार से घर आया था. सवी कहती है जिस कार ने ईशा को टक्कर मारी थी, उसका रंग भी लकी के दोस्त की कार से मिलता है. रजत हॉस्पिटल से अपने घर आता है और लकी के बारे में घरवालों से पूछता है. तारा उसे नहीं बताती है. भाग्यश्री, रजत को सवी की बातों पर यकीन नहीं करने के लिए कहती. वहीं, तारा ने लकी को कहीं छिपा दिया है ताकि रजत उसके बारे में पता ना कर सकें. गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि पुलिस ईशा के हिट-एंड-रन केस में लकी को गिरफ्तार कर ले जाती है. रजत पुलिस को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन सवी सामने आ जाती है. वह रजत को झूठा बताती है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स ने आशिका का प्लान किया फेल, लकी का होगा पर्दाफाश, ईशा के साथ होगा बड़ा हादसा

Also Read– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई ने बिग बॉस 18 के इस कंटेस्टेंट को किया सपोर्ट, बोलीं- वह गेम…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola