Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की अदा का दीवाना हो जाएगा रजत, ईशा का सपोर्ट सिस्टम बनेगा ये शख्स
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Nov 2024 11:45 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत, सवी की मां ईशा का बहुत ख्याल रखता है. उसका ये अंदाज देखकर सवी उससे इम्प्रेस हो जाती है. दूसरी तरफ सवी पता लगाने में लगी है कि ईशा का एक्सीडेंट किसने किया है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा है कि ईशा अस्पताल से वापस अपने घर आ गई है. सवी पता करने की कोशिश कर रही है कि इस एक्सीडेंट के पीछे किसका हाथ है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत, सवी की ओर खींचा चला आ रहा है. पूजा के बाद सवी और रजत एक-दूसरे के क्लोज आ जाएंगे. रजत, एक्सीडेंट के पीछे कौन है, इसका पता लगा रहा है. उसका देखभाल करने वाला स्वभाव सवी को भाने लगा है.
सवी की इस अदा पर फिदा हुआ रजत
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत का केयरिंग अंदाज सवी को पसंद आने लगा है. उसे लगता है कि रजत ने अब उसके परिवार को अपना लिया है. पूरे दिन की भाग दौड़ करने के बाद सोफे पर ही सो जाती है. रजत उसे सोफे पर सोते देखता है और सोचता है कि वह कितनी शांति से सो रही है. वह उसे सोता हुआ देखता रहता है. वह धीरे से उसके चेहरे पर आ रहे बाल को हटाता है. रजत को अहसास नहीं होता कि वह सवी को पसंद करने लगा है.
रजत को इस बात के लिए सवी के सामने देने पड़ी सफाई
रजत जैसे ही सवी के फेस पर आ रहे बाल को हटाता है, तभी सवी जाग जाती है. रजत को अपने इतने करीब देखकर वह कंफ्यूज हो जाती है कि वह कमरे में कब आया. रजत हड़बड़ा जाता है और उसे सफाई देने लगता है. गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि पूरी फैमिली एक फंक्शन में जाने के लिए तैयार होती है. रजत कहता है ऐसे में ईशा को अकेले छोड़कर नहीं जाना चाहिए. जिसके बाद रजत, ईशा को गोद में उठाकर कार में बैठाता है, क्योंकि ईशा अभी चल नहीं पा रही. रजत का ये अंदाज सवी देखती है और इम्प्रेस हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










