Friday OTT Releases: इस शुक्रवार बोरियत को कहिए बाय-बाय, रिलीज हुई ये मचअवेटेड फिल्में और शो

Friday OTT Releases
Friday OTT Releases: इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स, जी5, जियो हॉटस्टार जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म लेकर आ रहे है कुछ ऐसी फिल्में और शोज, जो दर्शकों को मनोरंजन का फुल डोज देगा. क्राइम, थ्रिल और कॉमेडी से भरा ये वीकेंड आपको अपने टीवी स्क्रीन से बांधे रखने वाला है. लिस्ट में ग्राम चिकित्सालय से ले कर द रॉयल्स शामिल है.
Friday OTT Releases: अगर आप भी वीकेंड में घर बैठे चिल करना पसंद करते है, तो इस वीकेंड अपने टीवी स्क्रीन से बंधे रहने के लिए तैयार रहिये क्योंकि इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स, जी5, जियो हॉटस्टार जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म लेकर आने वाली हैं, कुछ धांसू फिल्में और वेब सीरीज. इसमें आपको कॉमेडी से लेकर क्राइम और थ्रिल सब मिलेगा. लिस्ट में ग्राम चिकित्सालय से लेकर द रॉयल्स शामिल है. आइये एक नजर डालते है इस लिस्ट पर.
द डिप्लोमैट
जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट 17 मार्च को सिनेमाघरों में आई और तब से फैंस इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. वास्तविक जीवन की राजनीतिक घटनाओं की बैकग्राउंड पर आधारित, यह फिल्म कूटनीति और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की जटिल दुनिया में उतरती है. इसे 9 मई से नेटफ्लिक्स पर एंजॉय किया जा सकता है.
ग्राम चिकित्सालय
प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला ये शो प्रभात नाम के एक डॉक्टर पर है जिसे भटकंडी नाम के एक गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को वापस से शुरू करने का काम सोपा गया है. शो केवल 5 एपिसोड का है, जिसमें अमोल पराशर, विनय पाठक और आकांशा रंजन जैसे एक्टर्स नजर आने वाले है.
गुड बैड अग्ली
अजित कुमार की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इसका निर्देशन आदिक रविचंद्रन ने किया है. इसमें दर्शकों को दमदार एक्शन देखने को मिलेगा.
पोकर फेस सीजन 2
जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला ये क्राइम कॉमेडी ड्रामा एक कैसीनो कर्मचारी के ऊपर है, जो अपने स्किल्स और दिमाग से शहर में हो रहे क्राइम केसेस हल करने की कोशिश करती है.
नॉनस
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली ये मूवी नॉनास एक कॉमेडी मूवी होने के साथ पारिवारिक रिश्तों और पीढ़ियों को भी दर्शाती है. इस फिल्म में एक युवा शेफ की यात्रा दिखाई गई है, जो इटली की बुजुर्ग दादी-नानियों से खाना बनाना सीखता है. यह फिल्म स्वाद और परंपरा से भरपूर है.
कॉनन ओ’ब्रायन मस्ट गो सीजन 2
कॉनन ओ’ब्रायन शो एक लोकप्रिय अमेरिकी टॉक शो है, जिसे कॉनन ओ’ब्रायन होस्ट करते हैं. शो में हॉलीवुड स्टार्स, सिंगर्स और अन्य चर्चित हस्तियों को आमंत्रित किया जाता है. शो के नए सीजन में कॉनन के साथ जेवियर बार्डेम और ताईका वेटीटी नजर आने वाले है. इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.
बोहरूपी
बोहरूपी एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने किया है. यह फिल्म 1998 से 2005 के बीच पश्चिम बंगाल के रायपुर गांव में हुई वास्तविक बैंक डकैतियों से प्रेरित है. कहानी विक्रम नामक एक युवक की है, जो एक निर्दोष इंसान होते हुए भी एक कम्युनिस्ट यूनियन नेता की हत्या और आभूषण चोरी के झूठे आरोप में गिरफ्तार होता है. शो जी 5 पर रिलीज होने वाली है.
द रॉयल्स
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाले इस शो में ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर रोमांस करते नजर आने वाले है. शो की कहानी प्रिन्स अविराज सिंह और सोफिया शेखर की प्रेम कहानी पर आधारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










