अपने कमेंट को लेकर ट्रोल हो रही नेहा धूपिया, फैंस बोले-करवा ली बेइज्जती!

Updated:
विज्ञापन
अपने कमेंट को लेकर ट्रोल हो रही नेहा धूपिया, फैंस बोले-करवा ली बेइज्जती!

fans trolling neha dhupia- एक्ट्रेस नेहा धूपिया को सोशल मीडिया पर उनके कमेंट को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है. नेहा रोडीज रेवेल्यूशन में जज है. इस दौरान उन्होंने एक कंटेस्टेंट पर ऐसा कमेंट किया, जिसके बाद उनके फैंस नाराज हो गये.

विज्ञापन

मुंबई: एक्ट्रेस नेहा धूपिया को सोशल मीडिया पर उनके कमेंट को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है. नेहा रोडीज रेवेल्यूशन में जज है. इस दौरान उन्होंने एक कंटेस्टेंट पर ऐसा कमेंट किया, जिसके बाद उनके फैंस नाराज हो गये. अब उनका यह जवाब उनके लिए मुसीबत बन गया है.

दरअसल, कंटेस्टेंट ने अपनी गर्लफ्रेंड से जुड़ा एक किस्सा शो की जज नेहा धूपिया को बताया था. कंटेस्टेंट ने बताया था कि उसकी गर्लफ्रेंड का उसके अलावा पांच लोगों से अफेयर था. उसने अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाया और उसके सभी पांच बॉयफ्रेंड को भी वहीं बुलाया. उन सबके सामने उसने अपनी गर्लफ्रेंड के जोरदारा तमाचा मारा.

नेहा धूपिया ने इसके बाद कहा, ‘ये जो तू बोल रहा है न कि तूने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ा मारा. सुन मेरी बात ये उसकी पसंद है. तुम्हें ये किसने अधिकार दिया कि तुम एक लड़की को थप्पड़ मारो.’ जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स तस्वीरें और मीम शेयर करते हुए नेहा की बात का विरोध कर रहे है और उनका जमकर मजाक उड़ा रहे है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola