Entertainment News: द कपिल शर्मा शो में एमसी स्टेन को देखेंगे शालीन भनोट, कहा-बस्ती में हस्ती, VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News LIVE: सुपरस्टार सलमान खान का नया लुक वायरल हो गया है जिसमें वो पोनीटेल हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं. इसके साथ उन्होंने हैट पहना है. सलमान का ये लुक उनकी आनेवाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बताया जा रहा है. एक फैन पेज ने उनकी तस्वीरें शेयर की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में पैपराजी को दिये उनके जवाब ने सबका दिल जीत लिया है. वहीं इस वीकेंड द कपिल शर्मा शो में बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन नजर आयेंगे. यहां देखें लाइव अपडेट…

विज्ञापन

शालीन भनोट देखेंगे द कपिल शर्मा शो

भूल-भूलैया 3 कब रिलीज होगी

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर धमाकेदार टीजर शेयर किया. इसमें दिखाया गया कि एक महल है, जिसमें दरवाजे बंद हो रहे हैं. बाद में एक दरवाजे में से एक कुर्सी दिखती हैं और उसपर रूह बाबा बैठे रहते हैं, वह कहते हैं कि ‘मैं आत्माओं से सिर्फ बात नहीं करता.. वो मेरे अंदर घुस भी जाती हैं.’ उनकी आंखों में किसी भूत का साया दिखता है. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ”रूह बाबा रिटर्न दिवाली 2024…#भूलभुलैया3”. बता दें कि फिल्म का तीसरा पार्ट दिवाली 2024 में रिलीज होगी. फिल्म में हिरोइन कौन होगी, इस बात पर से अभी पर्दा उठा नहीं है.

तू झूठी मैं मक्कार में कार्तिक आर्यन

खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की रोमांटिक कॉमेडी में कैमियो रोल निभाएंगे. कहा जाता है कि अभिनेता लव रंजन की फिल्म के अपने एक किरदार को फिर से निभाएंगे. सूत्र ने कहा कि यह अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि क्या वह अपनी पिछली लव रंजन फिल्म से सोनू या किसी अन्य चरित्र के रूप में देखा जाएगा, लेकिन तू झूठा मैं मक्कार उसी तरह के सिनेमा से संबंधित है, जिसके लिए लव रंजन जाने जाते हैं. रिलीज होने तक प्रशंसकों को बस इंतजार करना होगा और देखना होगा कि कार्तिक फिल्म में क्या जोड़ते हैं.

संगीत टूथपेस्ट नहीं है

अमजद अली खान ने पीटीआई-भाषा को दिए ऑनलाइन इंटरव्यू में कहा, ”संगीत का प्रचार नहीं किया जा सकता. संगीत कोका-कोला या टूथपेस्ट (उत्पाद) नहीं है, जिसका आप प्रचार करें. जब किसी संगीत कार्यक्रम की सभी टिकट बिक जाती हैं, तो हमें यह समझना चाहिए कि संगीत मानव जीवन के लिए जरूरी है, इसलिए वे कार्यक्रम में आते हैं”. उन्होंने कहा कि संगीत का मनुष्य और पर्यावरण दोनों पर महत्वपूर्ण चिकित्सकीय प्रभाव पड़ता है. खान ने कहा, चिकित्सा जगत संगीत के जरिए रोगियों का इलाज कर रहा है. आकर्षक संगीत (सुनने के बाद) पौधे तेजी से बढ़ते हैं और मवेशी अधिक दूध देते हैं. संगीत भगवान का एक अनमोल उपहार है. मन की शांति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए, हर इंसान को आकर्षक संगीत सुनना चाहिए.

सुहाना खान ने पैपराजी का किया अभिवादन

निमृत कौर शहर में हुई स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola