Entertainment News: मुंबई पुलिस ने तुनिशा शर्मा और शीजान के फोन किए जब्त, जांच जारी

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News Live: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत से पूरी इंडस्ट्री सकते में है. 20 साल की उम्र में तुनिशा ने मौत को गले लगा लिया. थाना प्रभारी अधिकारी ने बताया कि शर्मा की मां की शिकायत पर वालिव पुलिस ने मृतका के साथ काम करने वाले अभिनेता शीजान एम खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो शीजान को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

आत्महत्या से 15 दिन पहले हुआ था ब्रेकअप

तुनिशा शर्मा वर्तमान में अपने लोकप्रिय शो अली बाबा की शूटिंग कर रही थीं. उन्होंने शनिवार (24 दिसंबर) को अपने कथित पूर्व प्रेमी शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युगल कथित तौर पर एक रिलेशनशिप में थे और कठोर कदम उठाने का फैसला करने से ठीक 15 दिन पहले उनका रिश्ता टूट गया था. मामले के सिलसिले में शीजान खान को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

डिप्रेशन में नहीं थी तुनिशा 

टाइम्स नाउ डिजिटल के साथ खास बातचीत में तुनिशा शर्मा के चाचा ने खुलासा किया कि अपनी बेटी की अचानक मौत के बाद हुए उनकी मां सदमे में हैं और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं. तुनिशा के डिप्रेशन के बारे में उन्होंने कहा, “उन्नीस साली की बेटी है, उसे क्या डिप्रेशन होगा? वो अच्छा कर रही थी, सारा कुछ कर रही थी.” उन्होंने खुलासा किया कि तुनिशा ने अपने को स्टार शीजान द्वारा ‘धोखा’ और ‘इस्तेमाल’ किए जाने के बारे में बात की थी. उन्होंने दावा किया, “वह (शीज़ान) निश्चित रूप से कुछ छुपा रहा है. एक बार जब वह पुलिस के पूछताछ से गुजरेगा, तो सच्चाई सामने आ जाएगी.”

शीजान को 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

मुंबई पुलिस के एसीपी चंद्रकांत जाधव ने कहा, ”तुनिशा की मां ने शिकायत दर्ज कराई और आरोपी शीजान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां उसे 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से तुनिशा की मौत का कारण फांसी बताया गया है. दरअसल ऐसे कयास लगाये जा रहे थे तनिशा प्रेग्नेंट थी और उसने इसी वजह से आत्महत्या की. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ है कि तनिशा प्रेग्नेंट नहीं थीं.

मुंबई पुलिस ने जारी किया बयान

तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में एसीपी चंद्रकांत जाधव ने जारी बयान में कहा, फिलहाल जांच चल रही है. आरोपी शीजान और मृतक के फोन जब्त कर लिए गए हैं. अभी तक किसी अन्य मामले, ब्लैकमेलिंग या ‘लव जिहाद’ का कोई एंगल नहीं है.

मौत की वजह दम घुटना

तुनिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, फांसी के बाद दम घुटने से उनकी मौत हो गई. शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है. बता दें कि 4 से 5 डॉक्टरों की टीम ने उनका पोस्टमॉर्टम किया. गौरतलब है कि उन्होंने शनिवार को दोपहर 3 बजे आत्महत्या कर ली थी. सेट से उनका एक वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था जिसमें वो सेट पर तैयार होती नजर आई थी.

शीजान के वकील ने जानें क्या कहा

शीजान खान के वकील शरद राय ने कहा, जो भी हुआ पुलिस और कोर्ट काम कर रही है. उन्हें (शीजान खान) अदालत में पेश किया गया है. उनके खिलाफ आरोप निराधार है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola