मनीष पॉल ने इस सीक्रेट डाइट से 4 महीनें में कम किया 15 किलो वजन, आप भी फॉलो करें ये टिप्स

कॉमेडियन और एक्टर मनीष पॉल जल्द ही अपनी अपकमिंग वेब सीरीज रफूचक्कर में नजर आने वाले हैं. सीरीज के लिए एक्टर ने एक लुक के लिए 10 किलो वजन बढ़ाया, बाद में कड़ी मेहनत कर 15 किलो कम भी कर लिया.

मनीष पॉल ने अपनी पहली वेब सीरीज रफूचक्कर के लिए आश्चर्यजनक फिजिकल ट्रांसफ़ॉर्मेशन किया है. पूरे शो में पांच अलग-अलग लुक वाले एक ठग की भूमिका निभाने के लिए, मनीष को वजन बढ़ाने और घटाने के साथ-साथ अपने किरदार के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी.

रफूचक्कर के हाल ही में लॉन्च किए गए ट्रेलर ने शो में मनीष पॉल के विभिन्न अवतारों की झलक पेश की, जहां एक लुक के लिए उन्हें एक मोटे पेट वाले, अधेड़ उम्र के व्यक्ति की तरह दिखने के लिए वजन बढ़ाने की आवश्यकता थी, वहीं एक और बेहद विपरीत लुक ने उन्हें एक बॉडी बिल्डर के रूप में चित्रित किया.

हर लुक में सही से ढलने के लिए, मनीष ने चार महीनों में प्रभावी ढंग से वजन बढ़ाने और घटाने के लिए कठोर कसरत और डायट का पालन किया. 10 किलो वजन बढ़ाने के लिए मनीष पॉल ने जंक फूड खाया और दो महीने सिर्फ खाते ही रहे थे. हालांकि उसके बाद उन्होंने फिट होने के लिए घर का खाना खाया और जिम में पसीना बहाया.

मनीष पॉल ने कहा, “मैं हमेशा से फिटनेस के प्रति उत्साही रहा हूं, हालांकि मैं जिम फ्रीक नहीं हूं, लेकिन मैं स्वस्थ शरीर के लिए काम करता रहा हूं, रफूचक्कर ने मुझे शारीरिक परिवर्तन की एक रोलर कोस्टर सवारी पर डाल दिया.

उन्होंने कहा, पहले अपने लुक के लिए मैंने 10 किलो वजन बढ़ाया. एक और लुक के लिए, मुझे जिम ट्रेनर की भूमिका निभाने के लिए वजन कम करने के साथ-साथ मसल्स भी बढ़ानी थीं. चुकीं मैंने तभी हाल में ही जुगजग जीयो खत्म किया था और मेरे पास चार महीने थे, मैंने मेहनत की और मनचाही बॉडी पा ली.

दुनिया मनीष पॉल को मजाकिया और अभिनेता के रूप में जानती और प्यार करती है, वह अपनी पहली डिजिटल सीरीज रफूचक्कर में अपने अनदेखे और अद्भुत अवतार से सभी के होश उड़ाने के लिए तैयार है, जो 15 जून से Jio Cinema पर स्ट्रीम होना शुरू हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










